हेल्लो दोस्तों आज हम “भारत की प्रमुख झीलें “पढेंगे . भारत में कई प्राकृतिक व मानवनिर्मित झीलें पायी जाती है। प्राकृतिक झीलों को कई वर्गो में बांटा गया है।

विवर्तनिक झील
- धरातल के बड़े भाग के धसने या उठने से इनका निर्माण होता है। कश्मीर का वूलर झील(झेलम नदी पर) इसका उदाहरण है। यह भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।
लैगून अथवा अनूप झील
- तटीय समुद्री जल का कुछ भाग बालू या प्रवाल भित्ति द्वारा मुख्य भूमि से अलग झीलनुमा आकृति बना लेता है। इसे ही लैगून झील कहते हैं। चिल्का सबसे बड़ी लैगून झील है। यह सबसे बड़ी तटीय झील भी है। यहां नौ-सेना का प्रशिक्षण केन्द्र भी है। पुलीकट झील(आंध्रप्रदेश व तमिलनाडु) बेम्बनाद(केरल), अष्ठामुडी(केरल), कोलेरू झील(आन्ध्र प्रदेश) अन्य प्रमुख लैगून झीले हैं।
हिमानी निर्मित झील
- हिमानी या हिमनद के अपरदन से बनी झीले – राकसताल, नैनीताल, भीमताल, समताल इनके उदाहरण हैं।
वायु निर्मित झील
- हवा द्वारा सतह की मिट्टी को उड़ाकर ले जाने से ऐसी झीलों का निर्माण होता है। इन्हें ‘प्लाया’ झील भी कहते हैं। राजस्थान की सांभर, डीडवाना, पंचभद्रा प्रमुख उदाहरण हैं।
डेल्टाई झील
- डेल्टाई झीलों का निर्माण डेल्टाई प्रदेशों में कई वितरिकाओं के मध्य छोटी बड़ी झीलों के रूप में होता है। जो प्रायः मीठे जल की होती हैं। उदाहरण – कोलेरू झील।
भारत की प्रमुख झीलों का विस्तार पूर्वक अध्ययन
वूलर झील
- जम्मू-कश्मीर में स्थित भारत की ‘वृहद्तम ताजे पानी की झील’ है। वूलर झील झेलम नदी पर निर्मित विवर्तनिक(गोखुर) झील का उदाहरण है।
डल झील
- जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हिमानी निर्मित ताजे जल की झील।
जयसमंद झील/ढेबर झील (उदयपुर)
- राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी झामरी व बगार नदीयों का पानी रोककर;1687.91द्ध कराया गया। इस झील में छोटे.बडे़ सात टापू है। इनमें सबसे बडे़ टापू का नाम बाबा का भगड़ाध्भकड़ा है और उससे छोटे का नाम प्यारी है। इन टापूओं पर आदिवासी समुदाय के लोग निवास करते है। जयसंमद झील से उदयपुर जिले को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जयसंमद झील को पर्यटन केन्द्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। इस झील से श्यामपुरा व भट्टा दो नहरें भी निकाली गई है।
चिल्का झील(उड़ीसा)
- यह भारत की सबसे बड़ी लैगून झील है। यह एक खारे पानी की झील है। रामसर आर्द्र भूमि सूची के अन्तर्गत चिल्का को 1981 में शामिल किया गया। चिल्का झील के अंदर कई छोटे-छोटे द्वीप हैं। जिनमें ‘नालाबाना’ द्वीप प्रमुख है।
पुलिकट झील
- यह झील आन्ध्र प्रदेश व तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है यह 350 किमी. में फैला एक लैगून झील है इसका 84 प्रतिशत आन्ध्रप्रदेश व 16 प्रतिशत तमिलनाडु की सीमा में स्थित है।
लोकटक झील
- यह मणिपुर के विष्णुपुर जिले में स्थित है यह उत्तर पूर्वी भारत की सबसे बड़ी(300 किमी.) झील है। यह विश्व की एक मात्र झील है जो ‘तैरती झील’ के नाम से प्रसिद्ध है। अपनी उत्पादकता और जैवविविधता के कारण यह झील ‘मणिपुर की जीवन-रेखा’ कहलाती है।
साॅंम्भर झील
- यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चैहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।
- यह देश का सबसे बड़ा आन्तरिक स्त्रोत है यहां मार्च से मई माह के मध्य नमक बनाने का कार्य किया जाता है। यहां पर रेशता नमक, क्यार नमक दो विधियों से तैयार होता है। यहां नमक केन्द्र सरकार के उपक्रम “हिन्दुस्तान साॅल्ट लिमिटेड” की सहायक कम्पनी ‘सांभर साल्ट लिमिटेड’ द्वारा तैयार किया जाता है। भारत के कुल नमक उत्पादन का 8.7 प्रतिशत यहां से उत्पादित होता है।
वेंबनाद झील
- यह केरल में स्थित एक लैगून झील है। इसे भारत की सबसे लम्बा(96.5 किमी) झील माना जाता है। इस झील के पूर्वी तट पर ‘कुमारकोम पक्षी अभ्यारण’ स्थित है। प्रसिद्ध ‘नेहरू ट्राफी नौकायन प्रतियोगिता’ इस झील में प्रतिवर्ष ओणम पर्व के अवसर पर आयोजित की जाती है। इसी झील में ‘वेलिंगटन द्वीप’ है जहां पर भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-47A है।
पंचभद्रा (बाड़मेर)
- राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोत्तरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया अतः इसे पंचभद्रा कहते है। इस झील का नमक समुद्री झील क ेनमक से मिलता जुलता है। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिषत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी है। इस झील से प्राचीन समय से ही खारवाल जाति के 400 परिवार मोरली वृक्ष की टहनियों से नमक के (क्रीस्टल) स्फटिक तैयार करते है।
अष्टमुदी झील
- केरल के कोमल जिला स्थित लैगून झील जिसकी 8 शाखाएं हैं। रामसर समझौते द्वारा इसे अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्र भूमि घोषित किया गया है।
चो-ल्हामु झील
- यह सिक्किम के उत्तरी भाग में 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो भारत की सबसे ऊंची झील है।
भारत की अन्य महत्वपूर्ण झीलें | Other Important Lakes Of India
भारत की कुछ अन्य महत्वपूर्ण झीलें नीचे सूचीबद्ध हैं :
झील | स्थान | प्रकार |
कोल्लेरू झील | आंध्र प्रदेश | प्राकृतिक मीठे पानी |
सांभर झील | राजस्थान | खारा |
ढेबर झील | राजस्थान | कृत्रिम मीठे पानी |
पुष्कर झील | राजस्थान | कृत्रिम मीठे पानी |
पिछोला झील | राजस्थान | कृत्रिम मीठे पानी |
रंगसागर झील | राजस्थान | कृत्रिम झील |
गोविंद सागर झील | हिमाचल प्रदेश | मीठे पानी |
कंवर झील | बिहार | प्राकृतिक मीठे पानी |
अष्टमुडी झील | केरल | मीठे पानी |
परवूर झील | केरल | मीठे पानी |
सस्थमकोट्टा झील | केरल | मीठे पानी |
भोजताल झील | मध्य प्रदेश | प्राकृतिक मीठे पानी |
वीरनम झील | तमिलनाडु | प्राकृतिक मीठे पानी |
चेम्बरमबक्कम झील | तमिलनाडु | कृत्रिम झील |
वैतरणा झील | महाराष्ट्र | प्राकृतिक मीठे पानी |
लोनार झील | महाराष्ट्र | मीठे पानी |
विहार झील | महाराष्ट्र | प्राकृतिक मीठे पानी |
डल झील | जम्मू और कश्मीर | प्राकृतिक मीठे पानी |
दीपोर बिल झील | असम | प्राकृतिक मीठे पानी |
हुसैन सागर | तेलंगाना | कृत्रिम झील |
शमीरपेट झील | तेलंगाना | कृत्रिम झील |
सुखना झील | चंडीगढ़ | कृत्रिम मीठे पानी |
त्सोमगो झील | सिक्किम | मीठे पानी (हिमनद) झील |
नैनीताल झील | उत्तराखंड | प्राकृतिक मीठे पानी |
भीमताल झील | उत्तराखंड | प्राकृतिक मीठे पानी |
डोडीताल | उत्तराखंड | मीठे पानी की झील |
सेंचल झील | पश्चिम बंगाल | कृत्रिम झील |
बेलासागर झील | उत्तर प्रदेश | कृत्रिम झील |
कांजिया झील | ओडिशा | प्राकृतिक झील |
कांजली वेटलैंड | पंजाब | मीठे पानी की झील |
भारत की प्रमुख झीलें महत्वपूर्ण तथ्य
- भारत की सबसे बड़ी तटीय झील/लैगून झील चिल्का झील(उड़ीसा) है।
- भारत की सबसे अधिक खारे पानी की झील सांभर झील(राजस्थान) है।
- भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वूलर झील(ज.क.) है।
- गोबिंद बल्लभ पंत सागर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित है। यह भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है।
- भारत की सबसे ऊंचाई पर निर्मित झील चो-ल्हामु झील(सिक्किम) है।
भारत की प्रमुख झीलें pdf download
भारत की प्रमुख झीलें महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न:- भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है? और यह झील कहां स्थित है?
उत्तर:- भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित चिल्का झील भारत के सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। यह एक अनूप है एवं उड़ीसा के पुरी जिले में स्थित है। चिल्का झील, चिलिका जेल के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न:- भारत की मानव निर्मित झीलें कौन-कौन सी हैं?
- उत्तर:- गोविंद सागर
- राणा प्रताप सागर
- निजाम सागर
- नागार्जुन सागर
- हीराकुंड सागर यह झीलें मानव द्वारा निर्मित किए गए प्रमुख झीलें हैं।
प्रश्न:- मानव द्वारा निर्मित सबसे बड़ी झील कौन सी है? और कहां स्थित है?
उत्तर:- गोविंद सागर झील भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। और गोविंद सागर झील चंडीगढ़ में स्थित है।
प्रश्न:- भारत में सबसे लंबी झील कौन सी है?
उत्तर:- वेम्बनाड झील केरल में स्थित है। यह केरल की सबसे बड़ी और देश की सबसे लंबी झील है।
प्रश्न:- सला झील कहाँ है?
उत्तर:- सला झील अरूणाचल प्रदेश में है।
प्रश्न:- भारत में मीठे पानी का झील कहाँ कहाँ है?
उत्तर:- भारत में मीठे पानी का झील
- जम्मू-कश्मीर
- बिहार
- आंध्र प्रदेश
- मणिपुर
- ओडिशा
- महाराष्ट्र
- केरल
- तमिलनाडु
- राजस्थान
- उत्तराखंड और पंजाब में स्थित है।
प्रश्न:- भारत की सबसे बड़ी तटीय लैगून कौन सी है?
उत्तर:- भारत की सबसे बड़ी तटीय लैगून चिल्का झील है।
प्रश्न:- उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर:- उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील कीथम झील है।
प्रश्न:- भारत की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित झील कौन सी है?
उत्तर:- चो-ल्हामु झील 18,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है,जो भारत की सबसे ऊंची झील है।
प्रश्न:- विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौनसी है?
उत्तर:- दुनिया की सबसे खारी झील अंटार्कटिका में स्थित डॉन हुआन झील (Don Juan Pond) है.
प्रश्न:- विश्व की सबसे नीची झील कौन सी है?
उत्तर:- मृत सागर संसार की सबसे नीची झील है, जो सागर तल से भी 2300 फीट नीची है।
प्रश्न:- प्लाया झील क्या है?
उत्तर:- रेगिस्तान में पवन के अपघर्षण से बने गर्तों में जब कभी वर्षा जल जमा हो जाते हैं तो कुछ समय के लिए छिछली झीलें बन जाती हैं । ऐसी झीलों को प्लाया कहते हैं ।
प्रश्न:- नदी के निक्षेपण से कौन सी झील का निर्माण होता है?
उत्तर:- नदी के निक्षेपण से गोखुर या चापाकार झील का निर्माण होता है। गोखुर या चापाकार झील एक U-आकार की झील है, जो तब बनती है जब एक नदी का चौड़ा हिस्सा कट जाता है, जिससे पानी का एक मुक्त भाग बन जाता है।
प्रश्न:- गोखुर झील का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:- मैदानी क्षेत्रों में नदी की धारा दाएं बाए बल खाती हुई प्रवाहित होती है और विसर्प का निर्माण करती है, ये विसर्प S आकार के होते हैं, जब नदी अपने विसर्प को त्याग कर सीधा रास्ता पकड़ लेती है तब नदी का अपशिष्ट भाग गोखुर झील कहलाता है।
प्रश्न:- भारत की सबसे ऊंची झील कौन सी है?
उत्तर:- चो-ल्हामु झील भारत की सबसे ऊंची झील है जो कि भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है। यह सिक्किम के उत्तरी भाग में 18,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि चो-ल्हामु झील विश्व की 6 वीं सबसे ऊंची झील है।
प्रश्न:- भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?
उत्तर :- भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील वूलर झील है। यह झील जम्मू एवं कश्मीर के बांडीपोरा जिले में स्थित है। क्या आपको पता है कि यह झील 46 फीट गहरी है।