भारत की स्थिति और विस्तार

Share This Post

भारत विश्व की सबसे पुरानी सम्यताओं में से एक है जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। इसके साथ ही यह अपने-आप को बदलते समय के साथ ढ़ालती भी आई है। आज़ादी पाने के बाद भारत में बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। साथ ही उन चंद देशों में भी इसका शुमार होने लगा है, जिनके कदम चांद तक पहुंच चुके हैं। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है, जो हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। विश्व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में बृहत् पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं।

पूरी तरह उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है । उत्तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है। इसकी ज़मीनी सीमाओं की लंबाई लगभग 15,200 कि.मी. है। जबकि मुख्यभूमि, लक्षद्वीप और अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की तटरेखा की कुल लम्बाई 7,516.6 कि.मी है।

भारत के प्राचीन नाम

आर्याव्रत ,अजनाभवर्ष ,जम्बू वर्ष ,नाभि वर्ष ,हिम वर्ष

INDIA –

यूनानियो द्वारा प्रदत्त नाम

हिन्दुस्तान

ईरानी लोगों द्वारा प्रदत्त नाम

क्षेत्रफल के आधार पर भारत के बड़े राज्य

राजस्थान > मध्यप्रदेश > महराष्ट्र > उत्तरप्रदेश

क्षेत्रफल के आधार पर भारत के छोटे राज्य

गोवा < सिक्किम < त्रिपुरा < नागालेंड

क्षेत्रफल के आधार पर भारत के बड़े केंद्र शासित प्रदेश

लद्दाख > जम्मू कश्मीर > अंडमान निकोबार > दिल्ली

क्षेत्रफल के आधार पर भारत के छोटे केंद्र शासित प्रदेश

लक्षद्वीप < चंडीगढ़ < पांडिचेरी < दमन दीव व दादर नागर हवेली

  • भारत पाकिस्तान से 4 गुणा बड़ा है
  • फ्रांस से 6 गुणा बड़ा है
  • जेर्मनी से 9 गुणा बड़ा है
  • बांग्लादेश से 23 गुणा बड़ा है
  • भारत का सबसे बड़ा जिला – कच्छ (गुजरात )
  • भारत का सबसे छोटा जिला – माहे (केरल )
  • भारत उत्तर – पूर्वी गोलार्ध में स्थित है
  • भारत का पूर्वत्तम राज्य बिंदु – वालान्गु , किबिथू (अरुणाचल प्रदेश )
  • भारत का पश्चिमत्तम बिंदु – सरक्रीक , गोहरमाथा ( गुजरात )
  • भारत का उत्तरत्तम बिंदु – इंदिरा कॉल (लद्दाख )
  • भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणत्तम बिंदु – कन्याकुमारी (तमिलनाडु )
  • भारत का दक्षिणत्तम बिंदु – इंदिरा बिंदु /पिग्मेलियन पॉइंट /पारसन पॉइंट
  • भारत की मुख्य भूमि 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तर अक्षांश के बीच है.
  • भारत का अक्षांशिय विस्तार 29 डिग्री 02 ‘ है
  • भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य है.
  • भारत का देशान्तारीय विस्तार 29 डिग्री 18 ‘ है
  • कर्करेखा (23°30′ उत्तरी अक्षांश) भारत को उत्तर-दक्षिण दो भागों में बांटती है.
  • भारत का पूर्व-पश्चिम विस्तार 2,933 किलोमीटर तथा उत्तर-दक्षिण विस्तार 3,214 किलोमीटर है.
  • 22° उत्तर अक्षांश के दक्षिण भारत का पूर्व-पश्चिम विस्तार घटता गया है.
  • भारत के दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी के निकट बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिन्द महासागर का संगम है.
  • मुख्य भूमि की तटीय लम्बाई 6,100 किलोमीटर तथा द्वीपों को मिलाकर तट की कुल लम्बाई 7,516.6 किलोमीटर है.
  • भारत की स्थल सीमा की कुल लम्बाई 15,200 किलोमीटर है.
  • भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है.
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में साँतवा स्थान है.
  • भारत के पास विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42% भाग है.
  • पठारी प्रदेश प्रायद्वीपीय भारत कहलाता है.
  • अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात के बीच सूर्योदय में 2 घंटे का अंतर होता है.
  • स्वेज नहर के बनने के बाद भारत और यूरोप के बीच लगभग 7,000 किमी. दूरी कम हो गई.
  • भारत की सीमा 7 पड़ोसी देशों पकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, चीन, भूटान, मयन्मार और बांग्लादेश को छूती है.
  • लक्षद्वीप अरब सागर में तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है.
  • श्रीलंका मन्नार की खाड़ी और पाक जलसन्धि से भारत से अलग होता है.
  • भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ और भारत और चीन के बीच मैकमोहन रेखा स्थित हैं.
  • भारत का पूर्व-पश्चिम सर्वाधिक विस्तार 22° उत्तरी अक्षांश पर मिलता है.
  • देश के दक्षिणी भाग की आकृति लगभग त्रिभुजाकार है.
  • भारत के अक्षांशीय और देशान्तरीय विस्तार का प्रभाव समय, तापमान, मौसम आदि पर पड़ता है.
  • केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में विषुवतरेखा के निकट होने के चलते हमेशा तापमान अधिक रहता है.
  • विषुवतीय रेखा से दूर और अधिक ऊँचाई पर स्थिति होने के कारण जम्मू-कश्मीर का तामपाम बहुत कम होता है.
  • देश का उत्तरी भाग शीतोष्ण क्षेत्र में पड़ता है.
  • अक्षांशीय दूरी बढ़ने से दिन-रात की अवधि में अंतर आता है.
  • केरल और तमिलनाडु में सबसे छोटे और सबसे बड़े दिन में 45 मिनिट का अंतर होता है जबकि लेह में यह 5 घंटे का होता है.
  • 82°.30′ पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक यमोत्तर माना जाता है.
  • भारत तथा अन्य पड़ोसी देशों ने मिलकर 8 दिसम्बर 1985 को दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) का निर्माण किया है.
  • भारत पूर्ण रूप से विषुवतरेखा से उत्तर में स्थित है.
  • भारत और श्रीलंका के बीच स्थित द्वीपीय श्रृंखला को एडम ब्रिज कहा जाता है

भारत की स्थिति और विस्तार

सीमा

भारत की अंतररास्ट्रीय /स्थलीय सीमा – 15200

भारत के 16 राज्य अंतररास्ट्रीय सीमा बनाते है

(1 )भारत-पाकिस्तान सीमा
लम्बाई3,323 किलोमीटर (10,902,000 फीट)
सीमा पंजाब , राजस्थान , गुजरात , लद्दाख , जम्मू – कश्मीर
स्थापित17 अगस्त 1947
भारत के विभाजन के बाद सर सिरिल रेडक्लिफ द्वार रेडक्लिफ रेखा के निर्माण के बाद।
वर्तमान आकार2 जुलाई 1972
शिमला संधि के अनुसमर्थन के बाद नियंत्रण रेखा का सीमांकन।
संधियाँकराची समझौताशिमला समझौता
टिप्पणियाँकश्मीर, भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा द्वारा बटा हुआ है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नहीं है।
भारत पाकिस्तान सीमा

(2 ) भारत व चीन

लम्बाई 3488 किलोमीटर
सीमा लद्दाख , हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , सिक्किम , अरुणाचल प्रदेश
सीमा रेखा मैकमोहन रेखा , LAC
भारत व चीन सीमा

(3 )भारत व बांग्लादेश

लम्बाई 4096 .7 किलोमीटर
सीमा पश्चिम बंगाल , असम , मेघालय , त्रिपुरा , मिजोरम
सीमा रेखा तीन बीघा गलियारा , जीरो रेखा
भारत व बांग्लादेश

(4 )भारत व म्यांमार

लम्बाई 1643 किलोमीटर
सीमा अरुणाचल प्रदेश , नागालेंड , मणिपुर , मिजोरम
भारत व म्यांमार

(5 )भारत व भूटान

लम्बाई 699 किलोमीटर
सीमा सिक्किम , पश्चिम बंगाल , असम , अरुणाचल प्रदेश
भारत व भूटान

(6 )भारत व नेपाल

लम्बाई 1751 किलोमीटर
सीमा उत्तराखंड , उत्तरप्रदेश , बिहार , पश्चिम बंगाल , सिक्किम
विवाद कालापानी लिपुलेख
भारत व नेपाल

(7 )भारत व अफगानिस्तान

लम्बाई 106 किलोमीटर
सीमा रेखा डूरंड रेखा
भारत व अफगानिस्तान

भारत की महत्वपूर्ण सीमा रेखा

  • नियंत्रण रेखा (Line of Control – LOC)- भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा जो जम्मू और कश्मीर राज्य को छूती है उसे नियंत्रण रेखा के रूप में जाना जाता है। यह सीमा सैन्य नियंत्रण में है और इसे मूल रूप से युद्धविराम रेखा के रूप में जाना जाता था। 1972 में शिमला के समझौते के बाद क्रीज फायर लाइन का नाम बदलकर नियंत्रण रेखा या एलओसी कर दिया गया।
  • वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of actual control – LAC)-  भारत और चीन के बीच की सीमा को वास्तविक नियंत्रण रेखा के रूप में जाना जाता है। यह मूल रूप से एक युद्धविराम रेखा थी जिसे युद्ध के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा या LAC में बदल दिया गया था। LAC भारत और चीन को अलग करती है।
  • डूरंड रेखा (Durand line)- डूरंड रेखा भारत और अफगानिस्तान को अलग करती है और इसका सीमांकन एक ब्रिटिश राजनयिक सर मोर्टिमर डूरंड ने किया था। इसकी स्थापना वर्ष 1896 में हुई थी और इसे ब्रिटिश राजनयिक सर मोर्टिमर डूरंड के नाम से जाना जाता है। डूरंड लाइन टच भारत में राज्य जम्मू और कश्मीर है। भारत और अफगानिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा ज्यादातर पाकिस्तान द्वारा कब्जा कर ली गई है, लेकिन इसके कुछ हिस्से अभी भी भारत को छूते हैं तथा अफगानिस्तान और भारत के बीच की यह सीमा 106 किमी है।
  • रैडक्लिफ रेखा (Radcliffe line)-रैडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान को विभाजित करती है और इसका नाम वास्तुकार सर सिरिल रेडक्लिफ के नाम पर रखा गया है। वह सीमा आयोग के अध्यक्ष थे और रेडक्लिफ लाइन अगस्त 1947 में स्थापित की गई थी। यह रेडक्लिफ रेखा पश्चिमी तरफ भारत और पाकिस्तान तथा पूर्वी तरफ भारत और बांग्लादेश के बीच खींची गई थी।
  • मैकमोहन रेखा (McMahon line)- यह अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा है जो भारत और चीन को विभाजित करती है। इसका संकेत तब मिला जब भारत और तिब्बत ने 3 जुलाई 1914 को शिमला में एक सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए। सर हेनरी मैकमोहन ब्रिटिश सरकार के विदेश सचिव थे, जिन्होंने मैकमोहन रेखा का निर्धारण किया था।

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से संबंधित FAQ 

Q1.कितने देश भारत के साथ भूमि सीमा साझा करते हैं?

Ans. भारत 7 देशों, बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफगानिस्तान के साथ अपनी भूमि सीमा साझा करता है

Q2.किस देश की सीमा पूर्व से लगती है?

Ans. भारत 7 अलग-अलग देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है और पूर्व में, यह म्यांमार के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जो कि 1624 किमी लंबी है।

Q3.कौन से भारतीय राज्य बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करते हैं?

Ans. भारत अपना मॉडल बांग्लादेश के साथ साझा करता है जो 4156 किमी है। बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करने वाले भारतीय राज्य असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और पश्चिम बंगाल हैं।

Q4.भारत अफगानिस्तान सीमा को क्या कहा जाता है?

Ans. भारत-अफगानिस्तान सीमा को डूरंड रेखा कहा जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1893 में ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के अमीरात के बीच हुई थी।

Q5.भारत की भूमि सीमाएँ कितनी लंबी हैं?

Ans. भारत की भूमि सीमा 15106.7 किमी लंबी है और 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 92 जिलों से होकर गुजरती है।

Rate this post

Share This Post
, , , , , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *