भारत के प्रमुख जलप्रपात

Share This Post

आज इस लेख के माध्यम से भारत के प्रमुख जलप्रपात एवं जलप्रपात से जुड़ी अन्य जानकारियां, यानी जलप्रपात किसे कहते हैं | भारत के सभी जलप्रपात की सूची | भारत की प्रमुख जलप्रपात उसकी विशेषताएं आदि आदि जैसे प्रश्नों का जवाब नीचे उपलब्ध कराया गया है। साथ ही साथ इस लेख भारत के प्रमुख जलप्रपात major waterfalls of India PDF download भी कर सकते हैं।

भारत के प्रमुख जलप्रपात | Bharat ke Pramukh jalprapat | Bharat ke jalprapat  | SSC | Group D | Police - YouTube
भारत के प्रमुख जलप्रपात

जलप्रपात-

पर्वतीय पठारी क्षेत्रों में तीव्र डांस के सहारे नीचे गिरती हुई पानी/जल की धारा को जलप्रपात कहते है।दूसरे शब्दों में – ऊंचे पहाड़ों की चट्टानों से बाहर निकलने वाली जल की धारा को जलप्रपात (Waterfall) कहते हैं। गिरने वाली जल की धारा पतली होती है तो उसे जलप्रपात कहा जाता है यदि गिरने वाली पानी एक बहुत ही बड़ी जल धारा के रूप में काफी ऊंचाई से गिरता है तो उसे महा जलप्रपात (Great Waterfall) कहते हैं। 

भारत के सभी प्रमुख जलप्रपातों की सूची – List of major Waterfalls of India

भारत के प्रमुख जलप्रपातनदीराज्य
जोग/गरसोप्पा/महात्मा गांधी जलप्रपातशरावती नदीकर्नाटक 
धुआंधार, दुग्ध धारा, कपिलधारा जलप्रपातनर्मदा नदीमध्य प्रदेश
डूडूमा जलप्रपात मच्छकुंडओडिशा
चित्रकूट (चित्रकोट) जलप्रपात इंद्रावती नदीराजस्थान
हुंडरू जलप्रपात स्वर्णरेखा नदी झारखंड
गोकाक जलप्रपातघटप्रभा नदीकर्नाटक
चुलिया जलप्रपात चंबल नदीराजस्थान
दुधसागर जलप्रपातमांडवी नदीगोवा 
चचाई जलप्रपात बीहड़ नदीमध्य प्रदेश
शिवसमुद्रम जलप्रपात कावेरी नदीकर्नाटक
गौतम धारा/जोंहा  जलप्रपातरारू नदीझारखंड
कूंचिकल जलप्रपातवाराही नदीकर्नाटक
दशम जलप्रपातकांची नदीझारखंड
साडनी नदीशंख नदीझारखंड
भारत के प्रमुख जलप्रपात

भारत की प्रमुख जलप्रपात एवं विशेषताएं 

  • जोग/गरसोप्पा जलप्रपात – कर्नाटक
  • धुआंधार जलप्रपात – मध्य प्रदेश
  • शिवसमुद्रम जलप्रपात – कर्नाटक
  • कुचीकल जलप्रपात – कर्नाटक
  • हुंडरू जलप्रपात – झारखंड
  • चूलिया जलप्रपात – राजस्थान

जोग/गरसोप्पा जलप्रपात Jog waterfall

अवस्थिति : सिद्दापुर, कर्नाटक

ऊंचाई : 253 मीटर (829 फुट)

नदी : शरावती नदी, कर्नाटक

विशेषताएं : जोग/ गरसोप्पा जलप्रपात को महात्मा गांधी जलप्रपात भी कहते हैं। यह जलप्रपात चार छोटे जलप्रपातों राजा, रॉकेट, रोलर और रानी को मिलने से बना है।

धुआंधार जलप्रपात Dhuandhar waterfall

अवस्थिति : भेड़ाघाट, जबलपुर जिला (मध्य प्रदेश)

ऊंचाई : 95 मीटर

नदी : नर्मदा नदी, मध्य प्रदेश

विशेषताएं : इस जलप्रपात का जल सफेद धुएं के समान उड़ता नजर आता है। इसी कारण से इसे धुआंधार जलप्रपात कहा जाता है। इस जलप्रपात को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।

शिवसमुद्रम जलप्रपात Shivanasamundra waterfall

अवस्थिति : मांड्या जिला, कर्नाटक

ऊंचाई : 98 मीटर

नदी : कावेरी नदी, कर्नाटक

विशेषताएं : शिवसमुद्रम जलप्रपात का उपयोग जल विद्युत उत्पादन के किया जाता है। एशिया का प्रथम जल विद्युत गृह इसी जलप्रपात पर स्थापित हुआ था।

कुंचिकल जलप्रपात Kunchikal waterfall

अवस्थिति : निदागोडू गांव, शिमोगा जिला (कर्नाटक)

ऊंचाई : 455 मीटर 

नदी : वाराही नदी, कर्नाटक

विशेषताएं : कुंचिकल जलप्रपात कर्नाटक जल विद्युत परियोजना का प्रमुख उदाहरण है। मानसून के दौरान यहां की आने नदियों झरनों के साथ मिल जाती है। इसीलिए इस जलप्रपात के आसपास मानसून के दिनों में कई छोटे-छोटे झरने देखने को मिलते हैं जो पर्यटकों के मन को मोह लेती हैं।

हुंडरू जलप्रपात Hundru Waterfall

अवस्थिति : रांची जिला, झारखंड

ऊंचाई : 98 मीटर

नदी : स्वर्णरेखा नदी, झारखंड

विशेषताएं : झारखंड की यह जलप्रपात राज्य की सबसे ऊंची जलप्रपात एवं भारत का 34 वां सबसे ऊंचा जलप्रपात है जो रांची शहर से 21 किलोमीटर दूर स्वर्णरेखा नदी पर अवस्थित है। इसी जलप्रपात के द्वारा सिकीदरी में जल विद्युत का उत्पादन किया जाता है।

दूधसागर जलप्रपात Dudhsagar waterfall

अवस्थिति : कर्नाटक एवं गोवा के सीमा के समीप गोवा में

ऊंचाई : 310 मीटर

नदी : मांडवी नदी, गोवा

विशेषताएं : दूधसागर जलप्रपात चार स्तरो वाला जलप्रपात है। जो गोवा की राजधानी पणजी से 60 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जलप्रपात गर्मी के मौसम के दौरान सुखा दिखाई पड़ता है एवं मानसून के दिनों में पानी की अधिकता से यह काफी भव्य दिखता है।

चूलिया जलप्रपात Chulliya wateralls

अवस्थिति : कोटा, राजस्थान

ऊंचाई : 18 मीटर

नदी : चंबल नदी, राजस्थान

विशेषताएं : चूलिया जलप्रपात, राणा प्रताप सागर बांध से 1.6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बड़ी चट्टानों से गिरा जमीन के काफी नीचे स्थित है। इस जलप्रपात के निकट क्रोकोडाइल पॉइंट भी है जहां बड़ी संख्या में मगरमच्छों सर्दियों के दिनों में धूप सेकने के लिए बाहर निकलते हैं।

भारत के प्रमुख जलप्रपात pdf

Click Here

भारत के प्रमुख जलप्रपात Trick

GK Tricks 

चुपचाप पानी से बिस्किट खाओ ये धुन सुनकर शिकारी जोश में जोर से हंसा

Explanation

ट्रिकी वर्डजलप्रपातनदी
चुपचापचूलियापुनासाचंबल नदी
पानीपायकारानीलगिरि क्षेत्र
बिस्किटबिहारटोंस नदी
ये-धुनयेन्नाधुंआधारनर्मदा नदी
शिकारीशिवसमुद्रमकावेरी नदी
जोशजोग शरबती नदी
जोरजोन्हारारू नदी
हंसाहुंडरूस्वर्णरेखा
भारत के जलप्रपात ट्रिक

भारत के प्रमुख जलप्रपात प्रश्न उत्तर

1. दूधसागर जलप्रपात भारत के किस-किस राज्य की सीमा पर स्थित हैं?

A. केरल और तमिलनाडू

B. गोवा और महाराष्ट्र

C. कर्नाटक और गोवा

D. मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश

Ans: C

Explanation: दूधसागर जलप्रपात एक चार स्तरों वाला एक जलप्रपात हैं जो भारतीय राज्य कर्नाटक और गोवा की सीमा पर स्थित हैं। यह जलप्रपात भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक हैं इसकी ऊंचाई 310 मीटर (1017 फुट) और औसत चौड़ाई 30 मीटर (100 फुट) के बीच है। इसलिए, C सही विकल्प है।

2. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है?

A. थोसेघर जलप्रपात

B. पलानी जलप्रपात

C. लोध जलप्रपात

D. मगोड़ जलप्रपात

Ans: A

Explanation: थोसेघर जलप्रपातों की एक श्रृंखला है, उनमें से कुछ 15 से 20 मीटर और ऊंचाई में लगभग 200 मीटर है। इसलिए, A सही विकल्प है।

3. जोग जलप्रपात की ऊँचाई कितनी है?

A. 199 मीटर

B. 253 मीटर

C. 256 मीटर

D. 198 मीटर

Ans: B

Explanation: जोग जलप्रपात कर्नाटक में शरावती नदी पर है। यह चार छोटे-छोटे प्रपातों – राजा, राकेट, रोरर और दाम ब्लाचें – से मिलकर बना है। इसका जल 253 मीटर की ऊँचाई से गिरकर बड़ा सुन्दर दृश्य उपस्थित करता है। इसका एक अन्य नाम जेरसप्पा भी है। इसलिए, B सही विकल्प है।

4. बरेहीपानी जल प्रपातओडिशा के निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित हैं?

A. मयूरभंज

B. कालाहांडी

C. जर्सुगुदा

D. जाजापुर

Ans: A

Explanation: बरेहीपानी जलप्रपात उड़ीसा राज्य के मयूरभंज जिले में स्थित है। इसलिए, A सही विकल्प है।

5. दूधसागर जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

A. नर्मदा नदी

B. गोदावरी नदी

C. मंडोवी नदी

D. ताप्ती

Ans: C

Explanation: दूधसागर जलप्रपात पश्चिमी घाट के फॉल्स भगवान महावीर अभयारण्य और मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान के बीच स्थित है। यह झरना कर्नाटक और गोवा राज्यों के बीच सीमा रेखा का काम करता है। यह मांडवी नदी पर स्थित एक जलप्रपात है। इसलिए, C सही विकल्प है।

6. बरेहीपानी जलप्रपात की ऊंचाई कितनी होती है?

A. 200 मीटर

B. 399 मीटर

C. 150 मीटर.

D. 315 मीटर

Ans: B

Explanation: ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमलीपाल नेशनल पार्क में स्थित बरहीपानी जलप्रपात एक दो स्तरीय झरना है। यह भारत के सबसे ऊंचे झरनों या जलप्रपातों में से एक है। इसकी ऊँचाई लगभग 399 मीटर है। इसलिए, B सही विकल्प है।

7. निम्नलिखित में से कौन सा जलप्रपात चार छोटे-छोटे प्रपातों – राजाराकेटरोरर और दाम ब्लाचें – से मिलकर बना है?

A. दुदुमा जलप्रपात

B. दूधसागर जलप्रपात

C. जोग जलप्रपात

D. पलानी जलप्रपात

Ans: C

Explanation: जोग जलप्रपात कर्नाटक में शरावती नदी पर है। यह चार छोटे-छोटे प्रपातों – राजा, राकेट, रोरर और दाम ब्लाचें – से मिलकर बना है। इसलिए, C सही विकल्प है।

8. दूधसागर जलप्रपात की ऊंचाई कितनी है?

A. 310 मीटर

B. 280 मीटर

C. 190 मीटर

D. 256 मीटर

Ans: A

Explanation: दूधसागर जलप्रपात (शाब्दिक अर्थ दूध का सागर) एक चार स्तरों वाला एक जलप्रपात हैं जो भारतीय राज्य कर्नाटक और गोवा की सीमा पर स्थित हैं। यह सड़क मार्ग से पणजी से 60 किलोमीटर दूर है और मडगांव-बेलगाम रेल मार्ग पर मडगांव से 46 किमी पूर्व में और बेलगाम से 80 किमी दक्षिण मडगांव-बेलगाम में स्थित है। दूधसागर जलप्रपात भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक हैं इसकी ऊंचाई 310 मीटर (1017 फुट) और औसत चौड़ाई 30 मीटर (100 फुट) के बीच है।  इसलिए, A सही विकल्प है।

9. जोग जलप्रपात भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

A. केरल

B. मणिपुर

C. मेघालय

D. कर्नाटक

Ans: D

Explanation:  जोग जलप्रपात कर्नाटक में शरावती नदी पर स्थित है। गेरसप्पा कर्नाटक तथा महाराष्ट्र राज्यों की सीमा पर शिवमोगा जिले के प्रधान केंद्र से 95 कि.मी दूर स्थित है। इसलिए, D सही विकल्प है।

10. थोसेघर जलप्रपात भारत के किस राज्य में स्थित है?

A. मध्य प्रदेश

B. महाराष्ट्र

C. गुजरात

D. उत्तराखंड

Ans: B

Explanation: थोसेघर जलप्रपात महाराष्ट्र में स्थित एक जलप्रपात है। यह सतारा से 35 कि.मी. की दूरी पर है। मानसून में यह झरना पानी से बार रहता है, जो यहाँ के सैलानियों को बहुत आकर्षित करता है। इसलिए, B सही विकल्प है।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों हमें उम्मीद है कि भारत की जलप्रपातो से संबंधित सभी जानकारियां आपको मिल गई होगी। भारत के प्रमुख जलप्रपात | भारत की प्रमुख जलप्रपातो की सूची | भारत की जलप्रपात एवं उनकी विशेषताएं | भारत की जलप्रपात ट्रिक इत्यादि जैसे टॉपिक कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर जलप्रपात से संबंधित कोई सवाल है तो हमे जरूर भेजें धन्यवाद..

Rate this post

Share This Post
, , , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *