11 November 2022 Current Affairs in Hindi :आज की करंट अफेयर्स , 11 November 2022 करंट अफेयर्स हिंदी में।
11 नवम्बर महत्वपूर्ण सुर्खियाँ :-
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
- 2022 हर साल राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवंबर को मनाया जाता है।
- इस दिवस की शुरुआत 2008 में की गई थी।
- इस दिवस को मनाने के लिए पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजद की जयंती 11 नवंबर को चुना गया। मौलाना आजाद भारत के स्वतंत्रता सेनानी थें, जो गांधी जी के द्वारा चलाए कई आंदोलनों में शामिल थें।
- भारत की स्वतंत्रता और शिक्षा में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानति किया गया है।
- 2008 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई।
- शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना आजद उनके योगदान को सम्मानित करने और आने वाली पीढ़ी को शिक्षा का महत्व समझाने के राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
फोर्ब्स – एशिया की सबसे शक्तिशाली महिलाएं
- हर साल फोर्ब्स एशिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी करता है ठीक उसी तरह इस साल भी फोर्ब्स द्वारा 2022 की टॉप 20 एशिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की गई है।
- जारी लिस्ट में भारत तीन महिलाएं शामिल है जिनके नाम इस प्रकार है-
- (1) ग़ज़ल अलगी : –को-फाउंडर और चीफ इनोवेशन ऑफिसर, होनासा कंज्यूमर
- (2) सोमा मंडल :- अध्यक्ष, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
- (3) नमिता थापरी :- कार्यकारी निदेशक; भारत व्यापार, एमक्योर फार्मा
प्रधानमंत्री करेंगे बेंगलुरु हवाई अड्डे का उद्घाटन
- बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए बने टर्मिनल 2 के साथ 108 फीट की केम्पे गौंडा प्रतिमा का उद्घाटन करने वाले हैं।
- इसके साथ आपको बता दें की आज के ही दिन दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन का भी उद्घाटन किया जाएगा।
महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 की मेजबानी भारत को
- भारत को 2023 महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है । बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया है कि नई दिल्ली में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा ।
- महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की भारत को तीसरी बार मेजबानी मिली है । इससे पहले 2006 और 2018 में नई दिल्ली में इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है ।
T20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली
- T20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारी के दौरान T20 इंटरनेशनल क्रिकेट का एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया । T20 में 4000 रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए ।
11 November 2022 Current Affairs in Hindi question – answer
इस पोस्ट में “11 November 2022 Current affairs in Hindi | 10 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स” केडेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है।
Q. न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने 9 नवंबर 2022 को भारत के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वह भारत के कौनसे मुख्य न्यायाधीश हैं?
a) 48वें
b) 49वें
c) 50वें
d) 51वें
Ans :- 50वें
Explanation:-
- न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने 9 नवंबर 2022 को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को पद की शपथ दिलाई।
- उन्होंने न्यायमूर्ति यूयू ललित का स्थान लिया है, जो 8 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे।
- वह 10 नवंबर, 2024 तक दो साल के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे।
- उनके पिता वाई वी चंद्रचूड़ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) थे। उन्होंने 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक सेवा दी।
Q. हाल ही में फिक्की के अगले अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है?
a) सुभ्रकांत पांडा
b) केवी कामत
c) संजीव मेहता
d) मनोज कुमार
Ans :- सुभ्रकांत पांडा
Explanation:-
- सुभ्रकांत पांडा को फिक्की के अगले अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
- वह वर्तमान में फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड (आईएमएफए) के प्रबंध निदेशक हैं।
- पांडा 16-17 दिसंबर को होने वाली 95वीं एजीएम के समापन पर फिक्की के अध्यक्ष के रूप में संजीव मेहता का स्थान लेंगे।
- पांडा फिक्की में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाले ओडिशा के पहले उद्योगपति हैं।
Q. हाल ही में किसे बेली के. एशफोर्ड मेडल अवार्ड के साथ-साथ 2022 के लिए FASTMH अवार्ड मिला है?
a) राम राजशेखरन
b) डॉ सुभाष बाबू
c) प्रफुल्ल चंद्र राय
d) सलीम अली
Ans :- डॉ सुभाष बाबू
Explanation:-
- डॉ सुभाष बाबू, बेली के. एशफोर्ड मेडल पुरस्कार के साथ-साथ FASTMH पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक बने।
- डॉ सुभाष बाबू एनआईआरटी में इंटरनेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन रिसर्च (आईसीईआर) कार्यक्रम के वैज्ञानिक निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
- (टीबी) रोधी उपचार पद्धति की प्रतिक्रिया में टीबी में टाइप-2 के मधुमेह के असर पर उनके मूल कार्य का टीबी के क्षेत्र में और वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक असर रहा है।
- इस पुरस्कार के 82 साल के इतिहास में यह पुरस्कार कभी भी किसी भारतीय वैज्ञानिक को किसी भारतीय संस्थान में किए गए शोध कार्य के लिए नहीं दिया गया है।
Q. पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों का कौन सा संस्करण शिलांग, मेघालय में आयोजित किया जाएगा?
a) पहला
b) दूसरा
c) तीसरा
d) चौथा
Ans :- दूसरा
Explanation:-
- पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों का दूसरा संस्करण शिलांग, मेघालय में आयोजित किया जाएगा।
- मेघालय सरकार और नॉर्थ ईस्ट ओलंपिक एसोसिएशन (NEOA) 10 से 16 नवंबर 2022 तक नॉर्थ ईस्ट ओलंपिक गेम्स 2.0 की मेजबानी करेंगे।
- खेलों के दूसरे संस्करण में आठ पूर्वोत्तर राज्यों के लगभग 3,000 एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।
- उत्तर पूर्व ओलंपिक खेलों में कुल 18 खेलों को शामिल किया जाएगा।
- पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों का आधिकारिक खेल शुभंकर, ‘निओ’, मेघालय के राज्य पशु, धूमिल तेन्दुआ से प्रेरित है।
- निओ द्वारा पहना जाने वाला पहनावा मेघालय की प्रमुख जनजातियों की संस्कृतियों का मेल है।
- अक्टूबर 2018 में, मणिपुर में उत्तर पूर्व ओलंपिक खेलों का पहला संस्करण आयोजित किया गया था।
Q. निम्नलिखित में से कौन वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में ₹14,752 करोड़ की समेकित शुद्ध आय के साथ भारत का सबसे अधिक लाभदायक कॉर्पोरेट बन गया है?
a) एचडीएफसी बैंक
b) भारतीय स्टेट बैंक
c) आईसीआईसीआई बैंक
d) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
Ans :- भारतीय स्टेट बैंक
Explanation:-
- SBI वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में ₹14,752 करोड़ की समेकित शुद्ध आय के साथ भारत का सबसे अधिक लाभदायक कॉर्पोरेट बन गया है।
- इसकी समेकित शुद्ध आय रिलायंस इंडस्ट्रीज से बेहतर है, जिसकी शुद्ध आय ₹13,656 करोड़ है।
- हालांकि, रिलायंस ने वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में एसबीआई के ₹1,14,782 करोड़ के मुकाबले ₹253,497 करोड़ के कुल राजस्व के साथ बढ़त जारी रखी है।
- पहली छमाही के आधार पर और आय के आधार पर भी रिलायंस सबसे अधिक लाभदायक फर्म बनी हुई है।
- SBI ने Q2 में ₹13,265 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक तिमाही शुद्ध लाभ दर्ज किया। इसने शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 74% की वृद्धि दर्ज की।
Q. हाल ही में किस भारतीय नौसेना के जहाज ने जापान के योकोसुका में 70वें अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लिया?
a) INS शिवालिक
b) INS कामोर्ता
c) INS गोमती
d) a व b दोनों
Ans :- INS शिवालिक और INS कामोर्टा
Explanation:-
- भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक और कामोर्टा ने जापान के योकोसुका में 70वें अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लिया।
- इस आयोजन में एक भारतीय बैंड ने जापानी मार्शल संगीत और सारे जहां से अच्छा गाना गाया।
- IFR जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स की 70 वीं वर्षगांठ मना रहा है और इसमें 13 देशों के 40 जहाज और पनडुब्बियां शामिल होंगी।
Q. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया?
a) नरिंदर बत्रा
b) मोहम्मद तैय्यब इकराम
c) मार्क कॉड्रॉन
d) श्रेयस पटेल
Ans :- मोहम्मद तैय्यब इकराम
Explanation:-
- एशियाई हॉकी महासंघ के CEO, मकाऊ के मोहम्मद तैय्यब इकराम को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया, जो पूर्णकालिक प्रमुख के रूप भारत के नरिंदर बत्रा का स्थान लेंगे।
- आभासी रूप से आयोजित 48वीं FIH कांग्रेस में मोहम्मद तैय्यब इकराम ने बेल्जियम के मार्क कॉड्रॉन को 79-47 से हराया।
- मोहम्मद तैय्यब इकराम का कार्यकाल दो साल का होगा।
Q. पुन : प्रयोज्य प्रक्षेपण यान-प्रौद्योगिकी प्रदर्शक (RLV-TD) का पहला रनवे लैंडिंग प्रयोग (RLV-LEX) ISRO द्वारा किया जाएगा। ISRO के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?
a) आलोक कुमार
b) सतीश रेड्डी
c) के वी कामथ
d) एस. सोमनाथ
Ans :- एस. सोमनाथ
Explanation:-
- पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण यान-प्रौद्योगिकी प्रदर्शक (RLV-TD) का पहला रनवे लैंडिंग प्रयोग (RLV-LEX) ISRO द्वारा किया जाएगा।
- 23 मई, 2016 को ISRO ने अपना पहला RLV-TD HEX-01 (हाइपरसोनिक उड़ान प्रयोग-01) मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।
- हालाँकि, यह एक उपकक्षीय उड़ान थी और इसे समुद्र पर उतरने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
- ISRO अध्यक्ष – एस. सोमनाथ।
Q. 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप 2022 किस देश में आयोजित की जा रही है?
a) दक्षिण कोरिया
b) उत्तरी कोरिया
c) जापान
d) अमेरिका
Ans :- दक्षिण कोरिया
Explanation:-
- 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप 2022 , 9 नवंबर 2022 को दक्षिण कोरिया के डेगू में शुरू हुई।
- यह पहली राइफल/पिस्टल एशियाई निशानेबाजी परिसंघ चैंपियनशिप होगी जिसे नई एशियाई रैंकिंग प्रणाली में गिना जाएगा।
- मनु भाकर, मेहुली घोष, अर्जुन बबुता और दिव्यांश सिंह पंवार चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 36 सदस्यीय भारतीय दल में कुछ प्रमुख नाम हैं।
Q. प्रवासी भारतीय दिवस 2023 का विषय क्या है?
a) डायस्पोरा – रिलायबल पार्टनर्स ऑफ इंडियास प्रोग्रेस इन अमृत काल है।
b) ग्लोबल इंडियन – री-इमेजिनेड
c) नये भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका
d) आत्मनिर्भर भारत में योगदान
Ans :- डायस्पोरा – रिलायबल पार्टनर्स ऑफ इंडियास प्रोग्रेस इन अमृत काल है।
Explanation:-
- प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन विदेश मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है।
- गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे।
- यह अगले वर्ष 8 से 10 जनवरी तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जाएगा।
- 17वें प्रवासी भारतीय दिवस का विषय ‘डायस्पोरा – रिलायबल पार्टनर्स ऑफ इंडियास प्रोग्रेस इन अमृत काल‘ है।
आज की करंट अफेयर्स में हमने देश विदेश की खबरे औऱ भारत मे वर्तमान में क्या चल रहा है ये सब बताया है । आपको करंट अफेयर्स upsc के एग्जाम के लिए बहुत फायदेमंद है । अगर आप रोज हमारे यहां से करंट अफेयर्स पढ़ोगे तो आपके करंट अफेयर्स से एक भी नंबर नही कटेगा ।
आपको 11 November 2022 की current affairs कैसी लगी ये आप comments box में जरूर बताएं |