भारत के अभ्यारण्य तथा टाइगर रिजर्व

Table of Contents

Share This Post

नमस्कार दोस्तों आज हम भारत के अभ्यारण्य तथा टाइगर रिजर्व के बारे में पढेंगे

  • भारत में 51 से अधिक प्राणी अभयारण्य हैं, जिन्हें वन्य जीवन अभयारण्य (IUCN श्रेणी II सुरक्षित क्षेत्र) कहा जाता है। इनमें से 22 बाघ अभयारण्य बाघ परियोजना द्वारा संचालित हैं, जो बाघ-संरक्षण के लिए अमहत्वपूर्ण हैं। कुछ वन्य अभयारण्यों को पक्षी-अभयारण्य कहा जाता रहा है। (जैसे केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान) जब तक कि उन्हें राष्ट्रीय उद्यान का दर्ज़ा नहीं मिल गया। कई राष्ट्रीय उद्यान पहले वन्य जीवन
  • कुछ वन्य जीवन अभयारण्य संरक्षण हेतु राष्ट्रीय महत्व रखते हैं, अपनी कुछ मुख्य प्राणी प्रजातियों के कारण। अतः उन्हें राष्ट्रीय वन्य जीवन अभयारण्य कहा जाता है, जैसे:
  • राष्ट्रीय चम्बल वन्य जीव अभयारण्य: जो (1978) में घड़ियाल  संरक्षण हेतु बनाया गया है।
  • भारत में कुल मिलाकर 104 राष्ट्रीय उद्यान, 551 वन्यजीव अभयारण्य, 131 समुद्री संरक्षित क्षेत्र, 18 बायोस्फीयर रिजर्व, 88 संरक्षण रिजर्व और 127 सामुदायिक रिजर्व हैं। भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क कॉर्बेट नेशनल पार्क है जो 1936 में उत्तराखंड में बनाया गया था। 

नेशनल पार्क

नेशनल पार्क यानी राष्ट्रीय उद्यान को वन्यजीवों या विलुप्त होने वाले जानवरों के संरक्षण एवं पर्यावरण बचाव के लिए बनाया जाता है। नेशनल पार्क में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी  से ज्यादा नियम होते है। ये  पूरा भारत सरकार द्वारा निर्मित होता है इसमें पर्यटन की इजाजत नहीं होती है। इन क्षेणों का निर्माण,स्थापना और सीमाएं भारत सरकार द्वारा तय की जाती हैं. भारत में पहला राष्ट्रीय उद्यान 1936 में हैली के नाम से स्थापित किया गया था। जिसे अब जिम कार्बेट नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। ये पार्क उत्तराखंड में है।

National Parks Of India On Map - South America Map
national parks

भारत के अभ्यारण्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट नैनीताल (उत्तराखंड) है इसका पुराना नाम हेली नेशनल पार्क था जिसकी स्थापना 1935 की गयी थी ।
  • देश में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश में है । 
  • भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान जम्मू कश्मीर के लेह जनपद में है इसका नाम हिमिस है । 
  • जिम कार्बेट पार्क से रामगंगा नदी बहती है । 
  • भारत का सबसे बड़ा बाघ अभ्यारण्य नागार्जुन सागर (आंध्र प्रदेश ) है । 
  • भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सलीम अली को बर्डमैन आँफ इंडिया कहा जाता है सलीम अली राष्ट्रीय पक्षी उद्यान जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में है । 
  • डाचीगाम सैंक्चुरी एकमात्र सैंक्चुरी है जहां कश्मीरी महामृग पाया जाता है 
  • भारत प्राणी-विज्ञान सर्वेक्षण की स्थापना 1916 ई., की गई थी और इसका मुख्यालय कोलकाता में है । 
  • भारत वानस्पतिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना 1970 ई की गई थी और इसका कोलकाता में कहाँ है । 
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में सबसे ज्यादा वन्य जीव अभ्यारण्य हैं । 
  • मध्य प्रदेश में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है। 
  • उत्तराखण्ड के नंदा देवी के शिखर पर स्थित नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान पार्क 1982 में राष्ट्रीय उद्यान बना। इस क्षेत्र के अंतर्गत फूलों की घाटी है, जहाँ किस्म-किस्म के फूलों की छटा बिखरी हुई है। 
  • दुधवा राष्ट्रीय उद्यान(उत्तर प्रदेश) नेपाल से अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है। इसे 1977 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। 
  • यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल मानस अभयारण्य (असम ) राष्ट्रीय उद्यान देश का चर्चित टाइगर और एलीएंट रिजर्व भी है। इसका नाम मानस उद्यान के पश्चिम से बहने वाली मानस नदी के नाम से पड़ा है । एक सींग का गैंडा अतिरिक्त यहाँ कई अन्य दुर्लभ जीव-जंतु भी पाए जाते हैं।
  • पेरियार अभ्यारण्य जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध हैं । 
  • एक सींग वाला गेंडा असम व पश्चिम बंगाल पाया जाता है । 
  • भारतीय गेंडे काजीरंगा अभ्यारण्य में सबसे ज्यादा पाये जाते हैं । 
  • विश्व वन्य जीव कोष का प्रतीक पांडा है । 
  • शेर परियोजना 1972 ई. शुरू की गई । 
  • बाघ परियोजना 1973 ई. शुरू की गई । 
  • घड़ियाल परियोजना 1974 ई.शुरू की गई । 
  • गैंडा परियोजना 1987 ई. शुरू की गई । 
  • हिमचीता परियोजना 1987 ई. शुरू की गई । 
  • मगर प्रजनन परियोजना 1975 ई. शुरू की गई ।

भारत के प्रमुख वन्‍य जीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान  की सूची

क्र.सं.राष्ट्रीय उद्यान/अभ्यारण्यराज्यप्रमुख वन्यजीव प्राणी
1पलामू अभ्यारण्यझारखंडहाथी, हिरण, तेंदुआ, सांभर, जंगली सूअर
2दाल्मा वन्य जीव अभ्यारण्यझारखंडहाथी, हिरण, तेंदुआ, भालू, जंगली सूअर
3हजारीबाग वन्य जीव अभ्यारण्यझारखंडचीता, भालू, तेंदुआ, चीतल, सांभर, जंगली सूअर
4कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्यबिहारबाघ, नीलगाय, घड़ियाल, सांभर, जंगली सूअर
5गिर राष्ट्रीय उद्यानगुजरातशेर, सांभर, तेंदुआ, जंगली सूअर
6नल सरोवर अभ्यारण्यगुजरातजल-पक्षी
7जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानउत्तराखंडहाथी, बाघ, चीता, हिरण, भालू, नीलगाय, सांभर, जंगली सूअर
8दुधवा राष्ट्रीय उद्यानउत्तर प्रदेशहाथी, बाघ, चीता, हिरण, नीलगाय, तेंदुआ
9चन्द्रप्रभा अभ्यारण्यउत्तर प्रदेशचीता, भालू, नीलगाय, तेंदुआ, सांभर
10बन्दीपुर राष्ट्रीय उद्यानकर्नाटकहाथी, चीता, तेंदुआ, हिरण, चीतल, सांभर,
11भद्रा अभ्यारण्यकर्नाटकभालू, हाथी, सांभर, तेंदुआ, हिरण
12सोमेश्वर अभ्यारण्यकर्नाटकचीता, जंगली कुत्ता, हिरण, तेंदुआ, सांभर
13तुंगभद्रा अभ्यारण्यकर्नाटकतेंदुआ, चीतल, काला हिरण, चौसिंगा और पक्षी
14पाखाल वन्य जीव अभ्यारण्यआंध्र प्रदेशचीता, तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सूअर
15कावला वन्य जीव अभ्यारण्यआंध्र प्रदेशचीता, तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सूअर, चीतल
16मानस राष्ट्रीय उद्यानअसमहाथी, चीता, भालू, एक सींग वाला गेंडा, लंगूर, हिरण
17काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यानअसमएक सींग वाला गेंडा, हुन्गली सूअर, भैंसा,चीता
18घाना पक्षी विहारराजस्थानसांभर, काला हिरण, जंगली सूअर, मुर्गा, घड़ियाल, साइबेरियन क्रेन.
19रणथम्भौर अभ्यारण्यराजस्थानचीता, बाघ, शेर, तेंदुआ, लक्कड़बग्घा, भालू, नीलगाय, सांभर
20कुंभलगढ़ अभ्यारण्यराजस्थानचीता, नीलगाय, सांभर, भालू, नीलगाय
21पेंच राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेशचीता, नीलगाय, सांभर, भालू, जंगली सूअर
22तंसा अभ्यारण्यमहाराष्ट्रतेंदुआ, सांभर, चौसिंगा, जंगली सूअर, चीतल, पक्षी
23वोरिविली राष्ट्रीय उद्यानमहाराष्ट्रलंगूर, हिरण, सांभर, तेंदुआ, जंगली सूअर
24अबोहर अभ्यारण्यपंजाबजंगली सूअर, हिरण, नीलगाय, काला हंस, कबूतर
25चिल्का  अभ्यारण्यओडिशाक्रेन, जलकौवा, पेलिवन,प्रवासी पक्षी
26सिमलीपाल अभ्यारण्यओडिशाहाथी, बाघ, चीता, तेंदुआ, सांभर, हिरण, मगरमच्छ, जलीय पक्षी
27वेदांतगल अभ्यारण्यतमिलनाडुजलीय पक्षी
28इंदिरा गांधी अभ्यारण्यतमिलनाडुहाथी, बाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, रीछ, जंगली कुत्ता, लंगूर
29मुदुमलाई अभ्यारण्यतमिलनाडुहाथी, चीता, तेंदुआ, सांभर, हिरण, जंगली कुत्ते
30डाम्फा अभ्यारण्यमिजोरमकोबरा, चीता, बिल्ली, फीजेंट
31पेरियार अभ्यारण्यकेरलचीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, भालू, नीलगाय, जंगली सूअर
32पराम्बिकुलम अभ्यारण्यकेरलचीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, नीलगाय, जंगली सूअर
33कान्हा राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेशबाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, बारहसिंघा
34पंचमढ़ी अभ्यारण्यमध्य प्रदेशबाघ, तेंदुआ, सांभर, नीलगाय, चीतल, हिरण, भालू, जंगली भैंसा.
35डाचीगाम राष्ट्रीय उद्यानजम्मू-कश्मीरतेंदुआ, काला भालू, लाल भालू, हिरण,
36किश्तवार राष्ट्रीय उद्यानजम्मू-कश्मीरकाला हिरण, जंगली याक, तिब्बती गधा
37बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेशबाघ, तेंदुआ, सांभर, भालू, चकोर
38राजीव गांधी अभयारण्य (नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान)कर्नाटकचीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, भालू, चकोर, तीतर,
39पखुई वन्य जीवन अभ्यारण्यअरुणाचल प्रदेशहाथी, अजगर, हिरण, सांभर
40सुल्तानपुर झील अभ्यारण्यहरियाणाविभिन्न जल पक्षी
41रोहिला राष्ट्रीय उद्यानहिमाचल प्रदेशकस्तूरी हिरण, भूरा भालू, पहाड़ी मुर्गा, पहाड़ी तेंदुआ
42सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यानपश्चिम बंगालबाघ, चीता, हिरण, मगरमच्छ
43भगवान् महावीर उद्यानगोवाहिरण, चूहा, साही, सांभर
44नोंगरवाइलेम अभ्यारण्यमेघालयहाथी, चीता, बाघ, हिरण, सांभर, भालू
45कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यानमणिपुरहिरण, जंगली बकरी, विभिन्न जल पक्षी
46राजाजी राष्ट्रीय उद्यानउत्तराखंडहाथी, हिरन, चीते, सांभर और मोर
47ओरंग टाइगर रिज़र्वअसमबाघ
48दिबांग वन्यजीव अभयारण्यअरुणाचल प्रदेशबाघ
भारत के प्रमुख वन्‍य जीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान  की सूची

भारत के अन्य प्रमुख वन्‍य जीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान  की सूची

:सं:राष्ट्रीय उद्यान/अभ्यारण्य  राज्य  प्रमुख वन्यजीव प्राणी
1.पलामू अभ्यारण्य  झारखंडहाथी, हिरण, तेंदुआ, सांभर, जंगली सूअर
2.दाल्मा वन्य जीव अभ्यारण्यझारखंडहाथी, हिरण, तेंदुआ, भालू, जंगली सूअर 
3.हजारीबाग वन्य जीव अभ्यारण्यझारखंडचीता, भालू, तेंदुआ, चीतल, सांभर, जंगली सूअर
4.कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्यबिहारबाघ, नीलगाय, घड़ियाल, सांभर, जंगली सूअर
5.गिर राष्ट्रीय उद्यानगुजरातशेर, सांभर, तेंदुआ, जंगली सूअर
6.नल सरोवर अभ्यारण्य  गुजरातजल-पक्षी
7.जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानउत्तराखंडहाथी, बाघ, चीता, हिरण, भालू, नीलगाय, सांभर, जंगली सूअर
8.दुधवा राष्ट्रीय उद्यानउत्तर प्रदेशहाथी, बाघ, चीता, हिरण, नीलगाय, तेंदुआ
9.चन्द्रप्रभा अभ्यारण्यउत्तर प्रदेशचीता, भालू, नीलगाय, तेंदुआ, सांभर
10.बन्दीपुर राष्ट्रीय उद्यानकर्नाटकहाथी, चीता, तेंदुआ, हिरण, चीतल, सांभर,
11.भद्रा अभ्यारण्यकर्नाटकभालू, हाथी, सांभर, तेंदुआ, हिरण
12.सोमेश्वर अभ्यारण्यकर्नाटकचीता, जंगली कुत्ता, हिरण, तेंदुआ, सांभर
13.तुंगभद्रा अभ्यारण्यकर्नाटकतेंदुआ, चीतल, काला हिरण, चौसिंगा और पक्षी
14.पाखाल वन्य जीव अभ्यारण्यआंध्र प्रदेशचीता, तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सूअर
15.कावला वन्य जीव अभ्यारण्य आंध्र प्रदेशचीता, तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सूअर, चीतल
16.मानस राष्ट्रीय उद्यानअसमहाथी, चीता, भालू, एक सींग वाला गेंडा, लंगूर, हिरण
17.काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यानअसमचीता, एक सींग वाला गेंडा, हुन्गली सूअर, भैंसा
18.घाना पक्षी विहारराजस्थानसांभर, काला हिरण, जंगली सूअर, मुर्गा, घड़ियाल, साइबेरियन क्रेन.
19.रणथम्भौर अभ्यारण्य   राजस्थानचीता, बाघ, शेर, तेंदुआ, लक्कड़बग्घा, भालू, नीलगाय, सांभर
20.कुंभलगढ़ अभ्यारण्यराजस्थानचीता, नीलगाय, सांभर, भालू, नीलगाय
21.पेंच राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेशचीता, नीलगाय, सांभर, भालू, जंगली सूअर
22.तंसा अभ्यारण्य  महाराष्ट्रतेंदुआ, सांभर, चौसिंगा, जंगली सूअर, चीतल, पक्षी
23.वोरिविली राष्ट्रीय उद्यानमहाराष्ट्रलंगूर, हिरण, सांभर, तेंदुआ, जंगली सूअर
24.अबोहर अभ्यारण्य  पंजाबजंगली सूअर, हिरण, नीलगाय, काला हंस, कबूतर
25.चिक्ला अभ्यारण्य  ओडिशाक्रेन, जलकौवा, पेलिवन,प्रवासी पक्षी
26.सिम्लिपाल अभ्यारण्यओडिशाहाथी, बाघ, चीता, तेंदुआ, सांभर, हिरण, मगरमच्छ, जलीय पक्षी
27.वेदांतगल अभ्यारण्य  तमिलनाडुजलीय पक्षी
28.इंदिरा गांधी अभ्यारण्य  तमिलनाडुहाथी, बाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, रीछ, जंगली कुत्ता, लंगूर
29.मुदुमलाई अभ्यारण्य  तमिलनाडुहाथी, चीता, तेंदुआ, सांभर, हिरण, जंगली कुत्ते
30.डाम्फा अभ्यारण्य  मिजोरमकोबरा, चीता, बिल्ली, फीजेंट
31.पेरियार अभ्यारण्यकेरलचीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, भालू, नीलगाय, जंगली सूअर
32.पराम्बिकुलम अभ्यारण्यकेरलचीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, नीलगाय, जंगली सूअर
33.कान्हा राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेशबाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, बारहसिंघा
34.पंचमढ़ी अभ्यारण्यमध्य प्रदेशबाघ, तेंदुआ, सांभर, नीलगाय, चीतल, हिरण, भालू, जंगली भैंसा.
35.डाचिगम राष्ट्रीय उद्यानजम्मू-कश्मीरतेंदुआ, काला भालू, लाल भालू, हिरण,
36.किश्तवार राष्ट्रीय उद्यानजम्मू-कश्मीरकाला हिरण, जंगली याक, तिब्बती गधा
37.बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेशबाघ, तेंदुआ, सांभर, भालू, चकोर
38.नागरहोल राष्ट्रीय उद्यानकर्नाटकचीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, भालू, चकोर, तीतर,
39.पखुई वन्य जीवन अभ्यारण्यअरुणाचल प्रदेशहाथी, अजगर, हिरण, सांभर
40.सुल्तानपुर झील अभ्यारण्यहरियाणाविभिन्न जल पक्षी
41.रोहिला राष्ट्रीय उद्यानहिमाचल प्रदेशकस्तूरी हिरण, भूरा भालू, पहाड़ी मुर्गा, पहाड़ी तेंदुआ
42.सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यानपश्चिम बंगालबाघ, चीता, हिरण, मगरमच्छ
43.भगवान् महावीर उद्यानगोवाहिरण, चूहा, साही, सांभर
44.नोंगखाइलेम अभ्यारण्यमेघालयहाथी, चीता, बाघ, हिरण, सांभर, भालू
45.कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यानमणिपुरहिरण, जंगली बकरी, विभिन्न जल पक्षी
भारत के अन्य प्रमुख वन्‍य जीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान  की सूची

भारत के वन्‍य जीव अभयारण्‍य और राष्‍ट्रीय उद्यान

  1. अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)
    1. नामदफा राष्ट्रीय पार्क (Namdfa Natioal Park)
  1. हरियाणा (Haryana)
    1. सुल्तानपुर राष्ट्रीय पार्क (Sultanpur National Park)
    2. कलेसर राष्ट्रीय पार्क (Kalesar National Park)
  2. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
    1. दुधवा राष्ट्रीय पार्क (Dudhwa National Park)
    2. चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार (chandraprabha wildlife sanctuary)
  3. झारखंड (Jharkhand)
    1. बेतला राष्ट्रीय पार्क (Betla National Park)
    2. हजारीबाग राष्ट्रीय पार्क (Hazaribagh National Park)
    3. दलमा अभयारण्य (Dalma Wildlife Sanctuary)
  4. मणिपुर (Manipur)
    1. कैबुल लामजाओ राष्ट्रीय पार्क (Keibul Lamjao National Park)
    2. सिरोई राष्ट्रीय उद्यान (Sirohi National Par
    3. यैंगैंगपोक्पी लोकचाओ वन्यजीव अभयारण्य (Yangangpokpi Lokchao Wildlife Sanctuary)
  5. सिक्किम (Sikkim)
    1. कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क (Kanchenjunga National Park)
  6. त्रिपुरा (Tripura)
    1. क्लाउडेड लेपर्ड राष्ट्रीय पार्क (Clouded Leopard National Park)
  7. तमिलनाडु (Tamil Nadu)
    1. गल्फ आफ मन्‍नार मरीन राष्ट्रीय पार्क (Gulf of Mannar Marine National Park)
    2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पार्क (Indira Gandhi Wildlife Sanctuary and National Park)
    3. पलानी हिल्स राष्ट्रीय उद्यान (Palani Hills National Park)
    4. मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान (Mukurthi National Park)
    5. गिंडी राष्ट्रीय उद्यान (Guindy National Park)
  8. ओडिशा (Odisha)
    1. भितरकनिका राष्ट्रीय पार्क (Bhitarkanika National Park)
    2. सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान (Simlipal National Park)
    3. नंदनकानन राष्ट्रीय चिड़ियाघर (Nandankanan Zoological Park)
    4. चिल्का झील पक्षी अभयारण्य (Chilka Lake Bird Sanctuary)
  9. मिजोरम (Mizoram)
    1. ब्लू माउंटेन नेशनल पार्क (Blue Mountains National Park)
    2. मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान (Murlen National Park)
    3. फांगपुई नेशनल पार्क (Phawngpui National Park)
    4. डाम्पा टाइगर रिजर्व (Dampa Tiger Reserve)
  10. जम्मू-कश्मीर (jammoo-kashmeer)
    1. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Dachigam National Park)
    2. सलीम अली नेशनल पार्क (Salim Ali National Park)
    3. किश्तवार राष्ट्रीय अभ्यारण्य (Kishtwar National Park)
    4. हेमिस नेशनल पार्क (Hemis National Park)
    5. जैव मण्डल रीजर्व , श्रीनगर
  11. पश्चिम बंगाल (West Bengal)
    1. सुंदरवन राष्ट्रीय पार्क (Sundarbans National Park)
    2. बुक्सा टाइगर रिजर्व (Buxa Tiger Reserve)
    3. जलदापारा राष्ट्रीय पार्क (Jaldapara National Park)
    4. गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान (Gorumara National Park)
    5. सिंगालीला राष्ट्रीय पार्क (Singalila National Park)
    6. न्योरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Neora Valley National Park)
  12. असम (Assam)
    1. मानस राष्ट्रीय पार्क (Manas National Park)
    2. काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क (Kaziranga National Park)
    3. नामेरी राष्ट्रीय पार्क (Nameri National Park)
    4. राजीव गांधी ओरांग पार्क (Orang National Park)
    5. डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान (Dibru-Saikhowa National Park)
  13. आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh)
    1. कासू ब्रह्मानंद रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान (Kasu Brahmananda Reddy National Park)
    2. इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान (Indira Gandhi Zoological Park)
    3. मृगवनी राष्ट्रीय उद्यान (Mrugavani National Park)
    4. श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय पार्क (Sri Venkateswara National Park)
    5. नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व (Nagarjunsagar-Srisailam Tiger Reserve)
    6. नेलापत्तु पक्षी राष्ट्रीय पार्क (Nelapattu Bird Sanctuary)
  14. महाराष्ट्र (Maharashtra)
    1. संजय गांधी राष्ट्रीय पार्क (Sanjay Gandhi National Park)
    2. चांदोली राष्ट्रीय पार्क (Chandoli National Park)
    3. तदोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (Tadoba Andhari Tiger Reserve)
    4. गूूगामल राष्ट्रीय पार्क (Gugamal National Park)
    5. नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान (Navegaon National Park)
    6. मेलघाट टाइगर रिजर्व (Melghat Tiger Reserve)
  15. अंडमान-निकोबार (Andaman and Nicobar )
    1. सैडल पीक राष्ट्रीय उद्यान (Saddle Peak National Park)
    2. महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क (Mahatma Gandhi Marine National Park)
    3. जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान (Mandla Plant Fossils National Park)
    4. कैंपबेल नेशनल पार्क (Campbell Bay National Park)
    5. गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान (Galathea National Park)
    6. माउंट हेरिएट राष्ट्रीय उद्यान (Mount Harriet National Park)
    7. रानी झांसी मरीन नेशनल पार्क (Mount Harriet National Park)
  16. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)
    1. पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Pin Valley National Park)
    2. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क (Great Himalayan National Park)
    3. रोहिला राष्ट्रीय उद्यान (Rohilla National Park)
    4. किरगंगा राष्ट्रीय पार्क (Khirganga National Park)
    5. सीमलबरा अभयारण्य (Simbalbara Sanctuary)
    6. इंद्रकीला राष्ट्रीय उद्यान (Indrakeela National Park)
    7. शिकारी देवी वन्यजीव अभयारण्य (Shikari Devi Wildlife Sanctuary)
  17. गुजरात (Gujarat)
    1. गिर वन राष्ट्रीय उद्यान (Gir Forest National Park)
    2. मरीन नेशनल पार्क (Marine National Park)
    3. कृष्ण मृग राष्ट्रीय उद्यान (Blackbuck National Park, Velavadar)
    4. वंसदा नेशनल पार्क (Vansda National Park)
  18. उत्तराखण्ड (Uttarakhand)
    1. जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क (Jim Corbett National Park)
    2. वैली आफ फ्लावर राष्ट्रीय पार्क (Valley of Flowers National Park)
    3. नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क (Nanda Devi National Park)
    4. राजाजी नेशनल पार्क (Rajaji National Park)
    5. गोविन्द पासू विहार नेशनल पार्क (Govind Pashu Vihar National Park and Sanctuary)
    6. गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क (Gangotri National Park)
  19. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)
    1. कांगेर घाटी राष्ट्रीय पार्क (Kanger Ghati National Park)
    2. इन्द्रावती राष्ट्रीय पार्क (Indravati National Park)
    3. संजय राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay National Park)
  20. केरल (Kerala)
    1. साइलेंट वैली राष्ट्रीय पार्क (Silent Valley National Park)
    2. पेरियार नेशनल पार्क (Periyar National Park)
    3. मैथीकेतन नेशनल पार्क (Mathikettan Shola National Park)
    4. अन्नामुदाई नेशनल पार्क (Anamudi Shola National Park)
    5. एर्नाकुलम नेशनल पार्क (Eravikulam National Park)
  21. कर्नाटक (Karnataka)
    1. बांदीपुर राष्ट्रीय पार्क (Bandipur National Park)
    2. नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (Nagarhole National Park)
    3. बंनेर्घट्टा राष्ट्रीय उद्यान (Bannerghatta National Park)
    4. कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान (Kudremukh National Park)
    5. तुंगभद्रा राष्ट्रीय पार्क
  22. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
    1. कान्हा राष्ट्रीय पार्क (Kanha Tiger Reserve)
    2. पेंच राष्ट्रीय पार्क (Pench National Park)
    3. पन्ना राष्ट्रीय पार्क (Panna National Park)
    4. सतपुड़ा नेशनल पार्क (Satpura National Park)
    5. वन विहार पार्क (Van Vihar National Park)
    6. रुद्र सागर झील राष्ट्रीय पार्क
    7. बांधवगढ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park)
    8. संजय नेशनल पार्क (Sanjay National Park)
    9. माधव राष्ट्रीय पार्क (Madhav National Park)
    10. कुनो वन्यजीव अभयारण्य (Kuno Wildlife Sanctuary)
    11. मांडला प्लांट फोसिल राष्ट्रीय पार्क (Mandla Plant Fossils National Park)
  23. राजस्थान (Rajasthan)
    1. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (Keoladeo National Park)
    2. रणथ्मभोर राष्ट्रीय पार्क (Ranthambore National Park)
    3. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान (Sariska Tiger Reserve)
    4. डैजर्ट राष्ट्रीय पार्क (Desert National Park)
    5. दर्राह राष्ट्रीय उद्यान (Darrah National Park)
    6. घना पक्षी राष्ट्रीय पार्क
    7. ताल छापर अभ्यारण्य (Tal Chhapar Sanctuary)
    8. माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य (Mount Abu Wildlife Sanctuary)
  24. पंजाब (Punjab)
    1. हरिकै वैटलैण्ड नेशनल पार्क
  25. तेलंगाना (Telangana)
    1. महावीर हरीना वनस्थली नेशनल पार्क (Mahavir Harina Vanasthali National Park)
    2. किन्नरसानी अभ्यारण्य
  26. गोआ (Goa)
    1. सलीम अली बर्ड सैंचुरी (Salim Ali Bird Sanctuary)
    2. नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य (Netravali Wildlife Sanctuary)
    3. चौरा राष्ट्रीय पार्क
    4. भगवान महावीर नेशनल पार्क (Bhagwan Mahaveer Sanctuary)
  27. बिहार (Bihar)
    1. वाल्मिकी नेशनल पार्क (Valmiki National Park)
    2. विक्रमसिला गंगटिक डॉल्फिन सैंचुरी
    3. कंवर लेक बर्ड सैंचुरी
  28. नागालैंड (Nagaland)
    1. इंटांग्की अभ्यारण्य, कोहीमा
  29. मेघालय (Meghalaya)
    1. बलफकरम नेशनल पार्क (Balphakram National Park)
    2. सीजू अभ्यारण्य

भारत के अभयारण्य सम्बंधित प्रश्न

1. भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है –
  a. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
  b. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  c. भीतर कणिका राष्ट्रीय उद्यान
  d. नागार्जुन सागर राष्ट्रीय उद्यान
  Ans- a

2. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?
  a. असम
  b. आंध्रप्रदेश
  c. उत्तराखंड
  d. राजस्थान
  Ans- c

3. भारत में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है ?
   a. असम
  b. मध्यप्रदेश
  c. उत्तराखंड
  d. राजस्थान
  Ans- b

4. भारत में सर्वाधिक वन्य जीव अभयारण्य में है ?
   a. असम
  b. मध्यप्रदेश
  c. उत्तराखंड
  d. अंडमान और निकोबार
  Ans- d

5. भारत में टाइगर स्टेट के नाम से किस राज्य को जाना जाता है ?
  a. कर्नाटक
  b. मध्यप्रदेश
  c. उत्तराखंड
  d. पश्चिम बंगाल
  Ans- b

6. भारत का सबसे बड़ा बाघ अभ्यारण्य किस राज्य में है?
  a. कर्नाटक
  b. मध्यप्रदेश
  c. आंध्रप्रदेश
  d. पश्चिम बंगाल
  Ans- c

7. भारत का कौन सा नेशनल पार्क ओलिव रिडले टर्टल के लिए प्रसिद्ध है ?
  a. केवलादेव नेशनल पार्क
  b. भीतर कणिका नेशनल पार्क
  c. नागार्जुन सागर नेशनल पार्क
  d. कीबुल लामजाओ नेशनल पार्क
  Ans- b

8. कश्मीरी महामृग के लिए प्रसिद्ध है –
  a.  डाचीगाम नेशनल पार्क
  b. नागरहोल नेशनल पार्क
  c. नागार्जुन सागर नेशनल पार्क
  d. कीबुल लामजाओ नेशनल पार्क
  Ans- a

9. निम्नलिखित में से किस नेशनल पार्क को पक्षियों का स्वर्ग कहा जाता है –
  a.  डाचीगाम नेशनल पार्क
  b. नागरहोल नेशनल पार्क
  c. नागार्जुन सागर नेशनल पार्क
  d. केवलादेव नेशनल पार्क
  Ans- d

10. केवलादेव नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है ?
  a. असम
  b. आंध्रप्रदेश
  c. उत्तराखंड
  d. राजस्थान
  Ans- d

11. विश्व का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क है –
  a.  डाचीगाम नेशनल पार्क
  b. कीबुल लामजाओ नेशनल पार्क
  c. नागार्जुन सागर नेशनल पार्क
  d. केवलादेव नेशनल पार्क
  Ans- b

12. एक सींग वाला गैंडा के लिए कौन सा नेशनल पार्क प्रसिद्ध है –
  a. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
  b. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  c. भीतर कणिका राष्ट्रीय उद्यान
  d. नागार्जुन सागर राष्ट्रीय उद्यान
  Ans- b

13. लाख बहाशी पक्षी विहार कहां स्थित है –
  a. रायबरेली
  b. प्रतापगढ़
  c. कन्नौज
  d. दरभंगा
  Ans- c

14. सुरहाताल पक्षी विहार कहां स्थित है –
  a. रायबरेली
  b. प्रतापगढ़
  c. कन्नौज
  d. बलिया
  Ans- d

15. भीमराव अम्बेडकर पक्षी विहार कहां स्थित है –
  a. रायबरेली
  b. प्रतापगढ़
  c. कन्नौज
  d. दरभंगा
  Ans- b

16. नामदफा बाघ रिजर्व किस राज्य में है ?
  a. अरुणाचल प्रदेश
  b. आंध्रप्रदेश
  c. उत्तराखंड
  d. राजस्थान
  Ans- a

17. विश्व का सर्वाधिक ऊंचाई पर अवस्थित बाघ रिजर्व कौन सा है ?
a. काजीरंगा बाघ रिजर्व
b. पेंच बाघ रिजर्व
c. नामदफा बाघ रिजर्व
d. पिलभित बाघ रिजर्व
Ans- c

18. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा बाघ रिजर्व है –
a. काजीरंगा बाघ रिजर्व
b. पेंच बाघ रिजर्व
c. नामदफा बाघ रिजर्व
d. पिलभित बाघ रिजर्व
Ans- b

19. बांदीपुर बाघ रिजर्व किस राज्य में है ?
  a. अरुणाचल प्रदेश
  b. आंध्रप्रदेश
  c. कर्नाटक
  d. राजस्थान
  Ans- c

20. रणथंभौर बाघ रिजर्व किस राज्य में है ?
  a. राजस्थान
  b. आंध्रप्रदेश
  c. कर्नाटक
  d. राजस्थान
  Ans- a

21. बांधवगढ़ बाघ रिजर्व किस राज्य में है ?
  a. राजस्थान
  b. मध्यप्रदेश
  c. कर्नाटक
  d. राजस्थान
  Ans- b

22. पन्ना बाघ रिजर्व किस राज्य में है ?
  a. राजस्थान
  b. मध्यप्रदेश
  c. कर्नाटक
  d. राजस्थान
  Ans- b

23. दुधवा बाघ रिजर्व किस राज्य में है ?
  a. राजस्थान
  b. मध्यप्रदेश
  c. उत्तरप्रदेश
  d. राजस्थान
  Ans- c

24. सतकोसिया बाघ रिजर्व किस राज्य में है ?
  a. राजस्थान
  b. मध्यप्रदेश
  c. उत्तरप्रदेश
  d. ओडिशा
  Ans- d

25. पीलीभीत बाघ रिजर्व किस राज्य में है ?
  a. राजस्थान
  b. मध्यप्रदेश
  c. उत्तरप्रदेश
  d. ओडिशा
  Ans- c

भारत के अभ्यारण्य pdf

Click Here

भारत के टाइगर रिजर्व

1. मध्य प्रदेश में 6 बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है।
  • कान्हा टाइगर रिजर्व
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  • इंदिरा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व
  • संजय दुबरी टाइगर रिजर्व
  • पन्ना टाइगर रिजर्व 
  • सतपुरा टाइगर रिजर्व
2. महाराष्ट्र में भी 6 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • मेलघाट टाइगर रिजर्व
  • बोर टाइगर रिजर्व
  • टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व
  • नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व
  • सह्याद्रि टाइगर रिजर्व
  • पेंच टाइगर रिजर्व
3. कर्नाटक में 5 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • नागराहोल टाइगर रिजर्व
  • बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व
  • भद्रा टाइगर रिजर्व
  • डांडेली या काली टाइगर रिजर्व
  • बांदीपुर टाइगर रिजर्व
4. असम में 4 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • मानस टाइगर रिजर्व
  • नामेरी टाइगर रिजर्व
  • ओरांग टाइगर रिजर्व 
  • काजीरंगा टाइगर रिजर्व 
5. तमिलनाडु में भी 4 बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • अनामलाई टाइगर रिजर्व
  • मुदुमलाई टाइगर रिजर्व
  • सत्मंगलम टाइगर रिजर्व
  • कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व
6. अरुणाचल प्रदेश में 3 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • पक्के टाइगर रिजर्व
  • नामदाफा टाइगर रिजर्व
  • कमलांग टाइगर रिजर्व
7. छत्तीसगढ़ में 3 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • अंचनमार टाइगर रिजर्व
  • इंद्रावती टाइगर रिजर्व
  • उदनती सीतानदी टाइगर रिजर्व
  • गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व
8. राजस्थान में 4 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व
  • रणथम्बोर टाइगर रिजर्व
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व
  • रामगढ़ विषधारी अभयारण्य
9. उत्तरप्रदेश में भी 3 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है। 
  • दुधवा टाइगर रिजर्व
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व
  • अमानगढ़ टाइगर रिजर्व
10. केरल में 2 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve है ।
  • पेरियार टाइगर रिजर्व 
  • पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व
11. उड़ीसा में भी 2 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • सिमलीपाल टाइगर रिजर्व 
  • सतकोसिया टाइगर रिजर्व 
12. उत्तराखंड में भी 2 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
  • राजाजी टाइगर रिजर्व
13. तेलंगाना में भी 2 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • कावल टाइगर रिजर्व
  • अमराबाद टाइगर रिजर्व
14. पश्चिम बंगाल में भी 2 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • सुंदरवन टाइगर रिजर्व 
  • बक्सा टाइगर रिजर्व
15. आंध्र प्रदेश में 1 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • नागर्जुनासागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व
16. मिजोरम में भी 1 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • डम्पा टाइगर रिजर्व  
17. बिहार में भी 1 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve )  है ।
  • वाल्मीकि टाइगर रिजर्व 
18. झारखंड में भी सिर्फ 1 ‘ बाघ अभयारण्य ‘ ( Tiger Reserve ) है ।
  • पलामू टाइगर रिजर्व 

भारत के टाइगर रिजर्व के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

1. भारत सरकार द्वारा 7 अप्रैल 1973 को बाघ बचाओ परियोजना ( Project Tiger ) की शुरूआत की गई इस परियोजना के अंतर्गत शुरुआत में 9 बाघ अभ्यारण की स्थापना की गई लेकिन वर्तमान में भारत बाघ अभ्यारण में कुल संख्या 51 है ।

2. ‘ राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ‘ द्वारा 2018 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल बाघों की संख्या 2,967 है जिसमें से सबसे अधिक बाघ मध्यप्रदेश राज्य में है मध्य प्रदेश में कुल बाघो की संख्या 526 है इस रिपोर्ट में बाघों की संख्या के मामले में कर्नाटक दूसरे स्थान पर है यहां कुल 524 बाघ है इसके बाद उत्तराखंड , महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु का स्थान है । उत्तराखंड में कुल 442 बाघ है जबकि महाराष्ट्र में 312 तथा तमिलनाडु में बाघों की कुल संख्या 264 है। 

इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे अधिक बाघ पेंच टाइगर रिजर्व में है यह टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में फैला हुआ है ।

3. वर्तमान समय में भारत मे कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं ।

4. असम के ‘ ओरंग राष्ट्रीय उद्यान ‘ को प्रोजेक्ट टाइगर के तहत वर्ष 2016 में भारत का 49 वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया । इस टाइगर रिजर्व को मिनी काजीरंगा के नाम से भी जाना जाता है ।

5. कमलांग वन्यजीव अभयारण्य भारत का 50 वां टाइगर रिजर्व है जो भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है इस वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 2016 में टाइगर रिजर्व का दर्जा प्रदान किया गया ।

6. ‘ श्रीविल्लीपुथूर-मेगामलाई टाइगर रिजर्व ‘ भारत का एक 51 वां टाइगर रिजर्व है 11 अप्रैल 2021 को इसे भारत के 51वें एवं तमिलनाडु राज्य के 5वें टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया इस टाइगर रिजर्व को तमिलनाडु के दो वन्यजीव अभयारण्यों ग्रिजड गिलहरी वन्यजीव अभयारण्य और मेगामलाई वन्यजीव अभयारण्य के संयोजन से बनाया गया है इस टाइगर रिजर्व का संपूर्ण क्षेत्र 1016.57 वर्ग किलोमीटर है।

7. ‘ पेंच टाइगर रिजर्व ‘ भारत का एकमात्र टाइगर रिजर्व है जो दो राज्यों , महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में फैला हुआ है इस टाइगर रिजर्व की स्थापना वर्ष 1977 में की गई थी ।

8. ‘ बोर टाइगर रिजर्व ‘ भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व है जो महाराष्ट्र के वर्धा जिले के वर्धा घाटी में स्थित है यह टाइगर रिजर्व 138 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है यह टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र का छठा एवं भारत का 47 वां टाइगर रिजर्व है और वर्तमान में इस टाइगर रिजर्व में सिर्फ 4 बाघ है ।

क्र.सं.टाइगर रिजर्वघोषित वर्षराज्य
1.कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व 1973-74उत्तराखंड
2.बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व 1973-74कर्नाटक
3.कान्हा टाइगर रिजर्व1973-74मध्यप्रदेश
4.मानस टाइगर रिजर्व1973-74असम
5.मेलघाट टाइगर रिजर्व1973-74महाराष्ट्र
6.पलामू टाइगर रिजर्व1973-74झारखंड
7.रणथंबोर टाइगर रिजर्व1973-74राजस्थान
8.सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व1973-74उड़ीसा
9.सुंदरबन टाइगर रिजर्व1973-74पश्चिम बंगाल
10.पेरियार टाइगर रिजर्व1978-79केरल
11.सरिस्का टाइगर रिजर्व1978-79राजस्थान
12.बक्सा टाइगर रिजर्व1982-83पश्चिम बंगाल
13.इन्द्रावती टाइगर रिजर्व1982-83छत्तीसगढ़
14.नामदफा टाइगर रिजर्व1982-83अरूणाचल प्रदेश
15.नागर्जुनासागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व1982-83आंध्रप्रदेश
16.दुधवा टाइगर रिजर्व1987-88उत्तर प्रदेश
17.कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व1988-89तमिलनाडु
18.वाल्मीकि टाइगर रिजर्व1989-90बिहार
19.इंद्रा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व1992-93मध्यप्रदेश
20.टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व1993-94महाराष्ट्र
21.बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व1993-94मध्यप्रदेश
22.पन्ना टाइगर रिजर्व1994-95मध्यप्रदेश
23.डम्पा टाइगर रिजर्व 1994-95मिजोरम
24.भद्रा टाइगर रिजर्व1998-99कर्नाटक
25.पेंच टाइगर रिजर्व1998-99महाराष्ट्र
26.पक्के टाइगर रिजर्व1999-2000अरूणाचल प्रदेश
27.नामेरी टाइगर रिजर्व1999-2000असम
28.सतपुरा टाइगर रिजर्व1999-2000मध्यप्रदेश
29.अनामलाई टाइगर रिजर्व2008-09तमिलनाडु
30.उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व2008-09छत्तीसगढ़
31.सत्कोसिया टाइगर रिजर्व2008-09उड़ीसा
32.काजीरंगा टाइगर रिजर्व2008-09असम
33.अचानकमार टाइगर रिजर्व2008-09छत्तीसगढ़
34.डांडेली या काली टाइगर रिजर्व2008-09कर्नाटक
35.संजय दुबरी टाइगर रिजर्व2008-09मध्यप्रदेश
36.मुदुमलाई टाइगर रिजर्व2008-09तमिलनाडु
37.नागरहोल टाइगर रिजर्व2008-09कर्नाटक
38.पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व2008-09केरल
39.सह्याद्री टाइगर रिजर्व2009-10महाराष्ट्र
40.बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व2010-11कर्नाटक
41.कावल टाइगर रिजर्व2012-13तेलंगाना
42.सत्मंगलम टाइगर रिजर्व2013-14तमिलनाडु
43.मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व2013-14राजस्थान
44.नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व2013-14महाराष्ट्र
45.अमराबाद टाइगर रिजर्व2014तेलंगाना
46.पीलीभीत टाइगर रिजर्व2014उत्तर प्रदेश
47.बोर टाइगर रिजर्व2014महाराष्ट्र
48.राजाजी टाइगर रिजर्व2015उत्तराखंड
49.ओरांग टाइगर रिजर्व2016असम
50.कमलांग टाइगर रिजर्व2016अरूणाचल प्रदेश
51.श्री विल्लिपुथुर मेघामलाई टाइगर रिजर्व2021तमिलनाडु
52.रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व2021राजस्थान
53.गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व2021छत्तीसगढ़
भारत के टाइगर रिजर्व
भारत के बाघ अभ्यारण्य (Tiger reserve of india) - Reading Bell
भारत के बाघ अभ्यारण्य

1. भारत का पहला टाइगर रिजर्व कौन सा है ?

उत्तर :- भारत का सबसे पहला टाइगर रिजर्व जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान है जो भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है भारतीय बाघ संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत 1 अप्रैल 1973 को जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का पहला टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था ।

2. भारत में वर्तमान समय में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं ?

उत्तर :- वर्तमान समय में भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला अभ्यारण के क्षेत्र को संयुक्त रूप से मिलाकर भारत का 53 वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया इस टाइगर रिजर्व को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है ।

3. भारत का 53 वां टाइगर रिजर्व कौन सा है ?

उत्तर :- छत्तीसगढ़ में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान भारत का 53वां टाइगर रिजर्व है इसे हाल ही में भारत के 53 वें टाइगर रिजर्व के के रूप में घोषित किया गया इसके पूर्व छत्तीसगढ़ में 3 वन्यजीव अभयारण्यों को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया जा चुका है लेकिन गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के टाइगर रिजर्व घोषित हो जाने के बाद अब वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ राज्य में 4 टाइगर रिजर्व हो चुके हैं ।

4. भारत का 52 वां टाइगर रिजर्व कौन सा है ?

उत्तर :- वर्ष 2021 में रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को भारत का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था यह टाइगर रिजर्व राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व भारत का 52वां एवं मध्य प्रदेश राज्य का चौथा टाइगर रिजर्व है ।

5. भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है ?

उत्तर :- आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित नागार्जुन श्रीसेलम टाइगर रिजर्व है क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है जो मध्य प्रदेश के 3568 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है ।

भारत के टाइगर रिजर्व pdf

Click Here

Rate this post

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *