नमस्कार दोस्तों आज हम पढेंगे –भारत की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं

परिभाषा
नदियों की घाटियो पर बडे-बडे बाँध बनाकर ऊर्जा, सिंचाई, पर्यटन स्थलों की सुविधाएं प्राप्त की जातीं हैं। इसीलिए इन्हें बहूद्देशीय नदी घाटी परियोजना कहते हैं। नदी घाटी योजना का प्राथमिक उद्देश्य होता है किसी नदीघाटी के अंतर्गत जल और थल का मानवहितार्थ पूर्ण उपयोग। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को ‘आधुनिक भारत का मंदिर’ कहा था। आइये पढ़ते है भारत की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं
सिन्धु-तन्त्र से जुड़ी नदी घाटी परियोजनाएं
भाखड़ा नांगल परियोजना

- यह भारत का सबसे ऊंचा गुरूत्वीय बांध है जिसकी ऊंचाई नदी तल से 226 मी. तथा समुद्र तल से 518 मी. है। भाखड़ा नांगल परियोजना पंजाब में सतलज नदी पर है तथा इससे लाभान्वित होने वाले राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान है।
इंदिरा गांधी परियोजना

- इंदिरा गांधी परियोजना के अन्तर्गत व्यास और सतलज के संगम ‘हरिके बराज’ से इंदिरा गांधी नहर निकाली गई है। यह संसार की सबसे लम्बी(468 किमी.) नहर है।
पोंग परियोजन
- इसे व्यास नदी पर बनाया गया है। यह हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
नाथपा-झाकरी परियोजन
- हिमाचल प्रदेश में सतलज नदी पर।
दुलहस्ती परियोजना
- जम्मू कश्मीर में चेनाब नदी पर।
तुलबुल परियोजना
- जम्मू कश्मीर में झेलम नदी पर। वूलर झील पर बांध बनाने के कारण इसे वूलर बराज परियोजना भी कहते हैं।
चमेरा परियोजना
- हिमाचल प्रदेश में रावी नदी पर शुरू जल विधुत परियोजना।
थीन परियोजना
- पंजाब व हिमाचल प्रदेश की सम्मिलित परियोजना रावी नदी पर।
सलाल परियोजना
- जम्मू कश्मीर में चिनाब पर।
बगलिहार परियोजना
- चिनाब नदी पर जम्मू कश्मीर में।
उरी परियोजना
- जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में झेलम नदी पर।
आदि बद्री बांध
- हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की सरकारों ने आदि बद्री बांध (Adi Badri Dam) के निर्माण के लिए पंचकूला में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो हरियाणा के यमुना नगर जिले के आदि बद्री क्षेत्र के पास हिमाचल प्रदेश में 77 एकड़ में बनेगा। प्रस्तावित बांध का उद्देश्य 215.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सरस्वती नदी का कायाकल्प करना है। बांध को हिमाचल प्रदेश की सोम नदी से 224 हेक्टेयर मीटर पानी मिलेगा जो यमुना नगर जिले में आदि बद्री के पास यमुना में गिरती है।
प्रायद्वीप भारत की नदी घाटी परियोजनाएं
- पश्चिम की ओर बहने वाली(अरब सागर में गिरने वाली) नदियों से जुड़ी परियोजनाएं
नर्मदा घाटी परियोजना

- इस परियोजना से लाभान्वित राज्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात एवं राजस्थान। इस परियोजना के तहत 29 बड़े बांध बनाये गये हैं। इसमें मध्य प्रदेश का ‘नर्मदा सागर बांध’ व गुजरात का ‘सरदार सरोवर बांध’ प्रमुख है।
उकाई परियोजना
- गुजरात व महाराष्ट्र की सम्मिलित परियोजना। ताप्ती नदी पर उकाई(गुजरात) नामक स्थान पर।
काकरापा परियोजना
- गुजरात में तापी नदी पर।
इडुक्की परियोजना
- केरल के इडुक्की जिले में पेरियार नदी पर।
शरावती परियोजना
- कर्नाटक के शिमांगा जिले में शरावती नदी पर इसके अन्तर्गत भारत के सबसे ऊंचे जलप्रपात जोग(महात्मा गांधी) जल प्रपात पर जल विधुत केन्द्र स्थापित किया गया है।
माही परियोजना

- गुजरात (55 %) व राजस्थान (45 %) की संयुक्त परियोजना
- इस परियोजना में 3 बांध निर्मित किए गए है –
(1 )माही बजाज सागर बांध -लौहारिया गाँव , बांसवाड़ा
(2 )कागदी पिकअप बांध -कागदी गाँव , बाँसवाड़ा
(3 )कडाना बाँध -रामपुर , गुजरात
सबरी गिरी परियोजना
- केरल में पम्बा नदी पर।
पल्लीवासल परियोजना
- केरल में मदिरा पूजा नदी पर
- पूरब की ओर बहने वाली(बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली) नदियों से जुड़ी परियोजनाएं
हीराकुंड परियोजना
- उड़सा में महानदी पर। हीराकुण्ड बांध विश्व का सबसे लम्बा(4.8 किमी.) नदी बांध है।
अलमाटी परियोजना
- कर्नाटक में कृष्णा नदी पर।
तुगभद्रा परियोजना
- कर्नाटक एवं आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त परियोजना तुंगा एवं भद्रा नदियों के संगम पर।
भद्रा परियोजना
- कर्नाटक में भद्रा नदी पर।
घाटप्रभा परियोजना
- कर्नाटक में कावेरी नदी पर यह भारत की सबसे पुरानी जल विधुत परियोजना है।
मैटूर परियोजना
- तमिलनाडु में कावेरी नदी पर।
नागार्जुन सागर परियोजना
- नलगोडा जिला(तेलंगाना) एवं गुदर जिला(आन्ध्र प्रदेश) की सीमा पर कृष्णा नदी पर।
पोचम्पाद परियोजना
- निजामाबाद जिला(तेलंगाना) में गोदावरी नदी पर।
निजामसागर परियोजना
- तेलंगाना में गोदावरी की सहायक नदी मजरा पर।
पापनाशम परियोजना
- तमिलनाडु में ताम्रपर्णी नदी पर।
कुण्डा परियोजना
- तमिलनाडु में कुण्डा नदी पर।
श्री सैलम परियोजना
- महबूबनगर जिला(तेलंगाना) एवं कूर्नल जिला(आंध्र प्रदेश) की सीमा पर कृष्णा नदी पर।
रामगुंडम परियोजना
- तेलंगाना में गोदावरी नदी पर।
बालिमेला परियोजना
- उड़ीसा में सिलेरू नदी पर।
भारत की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं तथ्य
- दामोदर नदी घाटी परियोजना स्वतंत्र भारत की प्रथम बहुउद्देशीय परियोजना है , इस परियोजना को अमेरिका की टिनेसी योजना के माडल के आधार पर बनाया गया था ।
- पंजाब में सतलज नदी पर स्थित भाखडा नांगल बांध परियोजना भारत की सबसे बडी परियोजना है । भूकम्पीय क्षेत्र में स्थित यह विश्व का सबसे ऊंचा गुरुत्वीय बांध है । इसकी सहायक इंदिरा गांधी परियोजना के तहत राजस्थान तक इंदिरा नहर का विकाश किया गया है, जो भारत की सबसे बडी नहर प्रणाली है ।
- बिहार का शोक माने जानी बाली कोसी नदी पर भारत ब नेपाल की संयुक्त परियोजना कोसी परियोजना स्थित है ।
- हीराकुंड बांध उडीसा व छ्त्तीसगढ की सीमा पर महानदी पर बना भारत का सबसे लंबा बांध है (4.8 KM)
- पराम्बिकुलम परियोजना केरल की 8 छोटी – छोटी नदियों पर स्थित है ।
- शराबती परियोजना, शराबती नदी पर कर्नाटक में स्थित है।
- पूर्णा परियोजना, पूर्णा नदी पर महाराष्ट्र में स्थित है ।
- बार्गी परियोजना, बार्गी नदी पर मध्यप्रदेश में स्थित है ।
- गिरना परियोजना, गिरना नदी पर महाराष्ट्र में स्थित है ।
- पनामा परियोजना, पनामा नदी पर गुजरात में स्थित है ।
- कांगसाबती परियोजना, कांगसाबती नदी पर पश्चिम बंगाल में स्थित है ।
- घाटप्रभा परियोजना व हिडकल परियोजना, घाटप्रभा नदी पर कर्नाटक में स्थित है ।
- रामगंगा परियोजना, रामगंगा नदी पर उत्तर प्रदेश में स्थित है ।
- कोयना परियोजना, कोयना नदी पर महाराष्ट्र में स्थित है ।
- कुण्डा परियोजना, कुण्डा नदी पर तमिलनाडु में स्थित है ।
- तुंगभद्रा परियोजना, तुंगभद्रा नदी पर आंध्र प्रदेश व कर्नाटक की संयुक्त परियोजना है ।
- मयुराक्षी परियोजना, मयुराक्षी नदी पर पश्चिम बंगाल में स्थित है ।
- गंडक परियोजना, गंडक नदी पर बिहार व नेपाल की संयुक्त परियोजना है ।
भारत की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं pdf
भारत की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं प्रश्न उत्तर
1. भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना कौन सी है ?
a. भाखड़ा नांगल परियोजना
b. दामोदर घाटी परियोजना
c. फरक्का परियोजना
d. टिहरी बांध परियोजना
Ans- a
2. भाखड़ा नांगल परियोजना किस नदी पर निर्मित है –
a. सिंधु नदी पर
b. सतलज नदी पर
c. व्यास नदी पर
d. चंबल नदी पर
Ans- b
3. भाखड़ा नांगल परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य निम्न में से कौन – कौन से है –
a. बिहार, उत्तरप्रदेश
b. राजस्थान, मध्यप्रदेश
c. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश
d. उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात
Ans- c
4. दामोदर घाटी परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य निम्न में से कौन – कौन से है –
a. बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश
b. झारखंड, पश्चिम बंगाल
c. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश
d. उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात
Ans- b
5. चंबल परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य निम्न में से कौन – कौन से है –
a. बिहार, उत्तरप्रदेश
b. राजस्थान, मध्यप्रदेश
c. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश
d. उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात
Ans- b
6. हीराकुंड बांध परियोजना किस नदी पर स्थित है?
a. दामोदर नदी
b. चंबल नदी
c. सतलज नदी
d. महानदी
Ans- d
7. हीराकुंड बांध परियोजना किस राज्य में है ?
a. ओडिशा
b. गुजरात
c. पश्चिम बंगाल
d. पंजाब
Ans- a
8. मयूराक्षी परियोजना किस राज्य में है ?
a. ओडिशा
b. पश्चिम बंगाल
c. कर्नाटक
d. पंजाब
Ans- b
9. नागार्जुन सागर परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य निम्न में से कौन – कौन से है –
a. बिहार, उत्तरप्रदेश
b. राजस्थान, मध्यप्रदेश
c. आंध्रप्रदेश, तेलंगाना
d. राजस्थान, हरियाणा
Ans- c
10. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर निर्मित है –
a. गोदावरी नदी पर
b. सतलज नदी पर
c. महानदी पर
d. कृष्णा नदी पर
Ans- d
10. इंदिरा गांधी नहर परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य निम्न में से कौन – कौन से है –
a. राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात
b. बिहार, पश्चिम बंगाल
c. आंध्रप्रदेश, तेलंगाना
d. राजस्थान, हरियाणा, पंजाब
Ans- d
11. इंदिरा गांधी नहर परियोजना किस नदी पर निर्मित है –
a. गोदावरी नदी पर
b. सतलज नदी पर
c. महानदी पर
d. कृष्णा नदी पर
Ans- b
12. फरक्का परियोजना किस नदी पर निर्मित है –
a. गंगा नदी पर
b. गंडक नदी पर
c. महानदी पर
d. कृष्णा नदी पर
Ans- a
13. उकाई परियोजना किस राज्य में है ?
a. ओडिशा
b. पश्चिम बंगाल
c. गुजरात
d. पंजाब
Ans- c
14. उकाई परियोजना किस नदी पर निर्मित है –
a. गंगा नदी पर
b. ताप्ती नदी पर
c. नर्मदा नदी पर
d. कृष्णा नदी पर
Ans- b
15. रिहंद परियोजना किस राज्य में है ?
a. ओडिशा
b. पश्चिम बंगाल
c. गुजरात
d. उत्तरप्रदेश
Ans- d
16. दुर्गा बैराज परियोजना किस नदी पर निर्मित है –
a. दामोदर नदी पर
b. ताप्ती नदी पर
c. नर्मदा नदी पर
d. कृष्णा नदी पर
Ans- a
17. दुर्गा बैराज परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य निम्न में से कौन – कौन से है –
a. राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात
b. झारखंड, पश्चिम बंगाल
c. आंध्रप्रदेश, तेलंगाना
d. राजस्थान, हरियाणा, पंजाब
Ans- b
18. इडुक्की परियोजना किस राज्य में है ?
a. ओडिशा
b. पश्चिम बंगाल
c. तमिलनाडु
d. केरल
Ans- d
19. इदुक्की परियोजना किस नदी पर निर्मित है –
a. दामोदर नदी पर
b. ताप्ती नदी पर
c. नर्मदा नदी पर
d. कृष्णा नदी पर
Ans- a
20. टिहरी बांध परियोजना किस राज्य में है ?
a. ओडिशा
b. पश्चिम बंगाल
c. बिहार
d. उत्तराखंड
Ans- d