राजस्थान की प्रमुख झीलें | Major Lakes of Rajasthan

Share This Post

  • खारे पानी की झीलों से नमक तैयार किया जाता है।
  • मीठे पानी की झीलों का पानी पीने एंव सिंचाई के काम में आता है।

मीठे पानी की झीलें

राजस्थान में मीठे पानी की झीलों में जयसमन्द, राजसमन्द, पिछोला, आनासागर, फाईसागर, पुष्कर, सिलसेढ, नक्की, बालसमन्द, कोलायत, फतहसागर व उदयसागर आदि प्रमुख है।

1) जयसमन्द

  • यह मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।
  • यह उदयपुर जिले में स्थित है
  • इसका निर्माण राजा जयसिंह ने १६८५-१६९१ ई० में गोमती नदी पर बाँध बनाकर करवाया था।
  • यह बाँध ३७५ मीटर लंबा और ३५ मीटर ऊँचा है।
  • यह झील लगभग १५ किलोमीटर लंबी और ८ किलोमीटर चौड़ी है।
  • यह उदयपुर से ५१ किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
  • इसमें करीब ८ टापू हैं जिसमें भील एंव मीणा जाति के लोग रहते हैं।
  • इस झील से श्यामपुर तथा भाट नहरे बनाई गई हैं। इन नहरों की लंबाई क्रमश: ३२४ किलोमीटर और १२५ किलोमीटर है।
  • इस झील में स्थित बड़े टापू का नाम ‘बाबा का भागड़ा’ और छोटे टापू का नाम ‘प्यारी’ है।
  • इस झील में ६ कलात्मक छतरियाँ एंव प्रसाद बने हुए हैं जो बहुत ही सुन्दर हैं।
  • झील पहाड़ियों से घिरी है। शांत एंव मनोरम वातावरण में इस झील का प्राकृतिक सौंदर्य मनोहरी है जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है।

2) राजसमन्द

  • यह उदयपुर से ६४ किलोमीटर दूर कांकरौली स्टेशन के पास स्थित है।
  • यह ६.५ किलोमीटर लंबी और ३ किलोमीटर चौड़ी है।
  • इस झील का निर्माण १६६२ ई० में उदयपुर के महाराणा राजसिंह के द्वारा कराया गया।
  • इसका पानी पीने एंव सिचाई के काम आता है।
  • इस झील का उत्तरी भाग नौ चौकी के नाम से विख्यात है जहां संगमरमर की २५ शिला लेखों पर मेंवाड़ का इतिहास संस्कृत भाषा में अंकित है।

3) पिछोला झील

  • यह उदयपुर की सबसे प्रसिद्ध और सुन्दरतम् झील है।
  • इसके बीच में स्थित दो टापूओं पर जगमंदिर और जगनिवास दो सुन्दर महल बने हैं।
  • इन महलों का प्रतिबिंब झील में पड़ता है।
  • इस झील का निर्माण राणा लाखा के शासन काल में एक बंजारे ने १४वीं शताब्दी के अंत में करवाया था।
  • बाद में इसे उदय सिंह ने इसे ठीक करवाया।
  • यह झील लगभग ७ किलोमीटर चौड़ी है।

4) आनासागर झील

  • 1137 ई० में इस झील का निर्माण अजमेर के जमींदार आना जी के द्वारा कराया गया।
  • यह अजमेर में स्थित है।
  • यह दो पहाड़ियों के बीच में बनाई गई है तथा इसकी परिधि 12 किलोमीटर है।
  • जहाँगीर ने यहाँ एक दौलत बाग बनवाया तथा शाहजहाँ के शासन काल में यहां एक बारादरी का निर्माण हुआ।
  • पूर्णमासी की रात को चांदनी में यह झील एक सुंदर दृश्य उपस्थित करती है।

5) नक्की झील

  • यह एक प्राकृतिक झील है तथा यह माउंट आबू में स्थित है।
  • यह झील लगभग 35 मीटर गहरी है।
  • इस झील का कुल क्षेत्रफल 9 वर्ग किलोमीटर है।
  • यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों का मुख्य केन्द्र है।

6) फाई सागर

  • यह भी एक प्राकृतिक झील है और अजमेर में स्थित है।
  • इसका पानी आना सागर में भेज दिया जाता है क्योंकि इसमें वर्ष भर पानी रहता है।

7) पुष्कर झील

  • यह अजमेर से 11 किलोमीटर दूर पुष्कर में स्थित हैं।
  • इस झील के तीनों ओर पहाड़ियाँ है तथा इसमें सालों भर पानी भरा रहता है।
  • वर्षा ॠतु में यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अत्यंत मनोहारी एंव आकर्षक लगता है।
  • झील के चारों ओर स्नान घाट बने है।
  • यहां ब्रह्माजी का मंदिर है। यह हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहां हर साल मेला लगता है।

8) सिलीसेढ़ झील

  • यह एक प्राकृतिक झील है तथा यह झील दिल्ली-जयपुर मार्ग पर अलवर से 12 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है।
  • यह झील सुंदर है तथा पर्यटन का मुख्य स्थल है।

9) बालसमन्द झील

  • यह झील जोधपुर के उत्तर में स्थित है
  • इसका पानी पीने के काम में आता है।

10) कोलायत झील

  • यह झील कोलायत में स्थित है जो बीकानेर से 48 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
  • यहां कपिल मुनि का आश्रम है
  • यहां हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेला लगता है।

11) फतह सागर

  • यह पिछोला झील से 1.5 किलोमीटर दूर है।
  • इसका निर्माण राणा फतह सिंह ने कराया था।
  • यह पिछोला झील से निकली हुई एक नहर द्वारा मिली है।

12) उदय सागर

  • यह उदयपुर से 13 किलोमीटर दूर स्थित है।
  • इस झील का निर्माण उदयसिंह ने कराया था।

खारे पानी की झील

1) साँभर झील

  • यह राजस्थान की सबसे बड़ी झील है।
  • इसका अपवाह क्षेत्र 500 वर्ग किलोमीटर में फैला है।
  • यह झील दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर लगभग 32 किलोमीटर लंबी तथा 3 से 12 किलोमीटर तक चौड़ी है।
  • ग्रीष्मकाल में वाष्पीकरण की तीव्र दर से होने के कारण इसका आकार बहुत कम रह जाता है।
  • इस झील में प्रतिवर्ग किलोमीटर 60000 टन नमक होने का अनुमान है।
  • इसका क्षेत्रफल 145 वर्ग किलोमीटर है।
  • इसके पानी से नमक बनाया जाता है।
  • यहां सोड़ियम सल्फेट संयंत्र स्थापित किया गया है जिससे 50 टन सोड़ियम सल्फेट प्रतिदिन बनाया जाता है।
  • यह झील जयपुर और नागौर जिले की सीमा पर स्थित है तथा यह जयपुर की फुलेरा तहसील में पड़ता है।

2) डीड़वाना झील

  • यह खारी झील नागौर जिले के डीड़वाना नगर के समीप स्थित है।
  • यह 4 किलोमीटर लंबी है तथा इससे भी नमक तैयार किया जाता है।
  • डीड़वाना नगर से 8 किलोमीटर दूर पर सोड़ियम सल्फेट का यंत्र लगाया गया है।
  • इस झील में उत्पादित नमक का प्रयोग बीकानेर तथा जोधपुर जिलों में किया जाता है।

3) पंचभद्रा झील

  • बाड़मेर जिले में पंचभद्रा नगर के निकट यह झील स्थित है।
  • यह लगभग 25 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर स्थित है।
  • यह झील वर्षा के जलपर निर्भर नही है बल्कि नियतवाही जल श्रोतों से इसे पर्याप्त खारा जल मिलता रहता है।
  • इसी जल से नमक तैयार किया जाता है जिसमें 98 प्रतिशत तक सोड़ियम क्लोराइड़ की मात्रा है।

4) लूणकरण सागर

  • यह बीकानेर जिले के उत्तर-पूर्व में लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित है।
  • इसके पानी में लवणीयता की कमी है अत: बहुत थोड़ी मात्रा में नमक बनाया जाता है।
  • यह झील 6 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली है।

राजस्थान की प्रमुख झीलों के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

1.प्रश्नः राजस्थान की सबसे प्राचीन प्राकृतिक झील कौनसी है?

उत्तरः पुष्कर।

2.प्रश्नः राजस्थान के किस भाग में मीठे पानी की झीलें हैं?

उत्तरः पूर्वी भाग में

3.प्रश्न – राजस्थान में मीठे पानी की मुख्य झीलें कौनसी हैं?

उत्तर – नक्की झील (माउण्ट आबू, सिरोही जिला), फतहसागर (उदयपुर), जयसमंद (उदयपुर), राजसमंद (राजसमंद), बालसमंद (जोधपुर), पुष्कर (अजमेर जिला), पिछोला (उदयपुर), भूपालसागर (चित्तौड़गढ़ जिला), आनासागर (अजमेर), कोलायत (बीकानेर जिला) ।

4.प्रश्नः राजस्थान में खारे पानी की झीलों से क्या प्राप्त किया जाता है?

उत्तरः मुख्यतः सोडियम क्लोराइड (नमक) प्राप्त किया जाता है। डीडवाना झील से सोडियम सल्फेट बनाया जाता था किंतु अब बंद हो गया है।

5.प्रश्नः राजस्थान की प्रमुख कृत्रिम झीलें कौनसी हैं?

उत्तरः आनासागर (अजमेर), राजसमंद (राजसमंद), कायलाना (जोधपुर) जयसमंद, पिछोला (उदयपुर), फाईसागर (अजमेर), बालसमंद (जोधपुर)।

6.प्रश्नः नवलखासागर झील किस जिले में है?

उत्तरः बूँदी।

7.प्रश्नः उदयपुर जिले की प्रमुख झीलें कौनसी हैं?

उत्तरः पिछोला, जयसमंद, फतेहसागर, स्वरूपसागर।

8.प्रश्नः मावटा नामक झील किस जिले में है तथा किस दुर्ग के नीचे बनी हुई है?

उत्तरः जयपुर जिले में आमेर दुर्ग के नीचे।

9.प्रश्नः राजस्थान की सबसे गहरी झील कौनसी है?

उत्तरः नक्की झील। पिछोला झील

10.प्रश्नः पिछोला झील का नाम पिछोला झील कैसे पड़ा?

उत्तरः यह झील उदयपुर नगर के पश्चिम में पिछोला गाँव के निकट स्थित होने के कारण पिछोला झील कहलाती है।

11.प्रश्नः पिछोला झील का निर्माण किसने करवाया?

उत्तरः इस झील का निर्माण 14 वीं शताब्दी के अंत में महाराणा लाखा के समय एक बणजारे ने करवाया था।

12.प्रश्नः पिछोला झील का क्षेत्रफल कितना है?

उत्तरः यह झील 7 किलोमीटर लम्बी और 2 किलोमीटर चौड़ी है।

13.प्रश्नः पिछोला झील के तीन भाग कौनसे हैं?

उत्तरः इस झील में तीन भाग हैं जिन्हें पिछोला, स्वरूपसागर और फतेहसागर कहते हैं।

14.प्रश्नः पिछोला झील में स्थित टापुओं पर कौनसे निर्माण स्थित हैं?

उत्तरः इस झील में स्थित टापुओं पर जगमंदिर एवं जगनिवास महल हैं।

जगमंदिर महल को अब पाँच सितारा होटल में बदल दिया गया है जिसे लेक पैलेस कहते हैं। फतेहसागर झील

15.प्रश्नः फतेहसागर झील कहाँ स्थित है?

उत्तरः यह उदयपुर नगर में, पिछोला झील के उत्तर में स्थित है तथा पिछोला झील के उत्तर में पिछोला झील से एक नहर द्वारा जुड़ी हुई है।

16.प्रश्नः फतेहसागर झील का निर्माण किसने करवाया?

उत्तरः इस झील का निर्माण 1678 ई. में महाराणा फतहसिंह ने करवाया।

17.प्रश्नः फतेहसागर झील का आकार कितना है?

उत्तरः इसकी लम्बाई 2.5 किमी. तथा चौड़ाई 1.16 किमी है। जयसमंद झील

18.प्रश्नः राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौनसी है?

उत्तरः जयसमंद।

19.प्रश्नः राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौनसी है?

उत्तरः जयसमंद।

20.प्रश्नः जयसमंद झील में किस नदी का पानी आता है?

उत्तरः गोमती नदी

21.प्रश्नः जयसमंद झील कहाँ स्थित है?

उत्तरः यह उदयपुर से 45 किमी. दूर सलूम्बर के निकट गोमती नदी के बाँध से बनी है।

22.प्रश्नः इसका निर्माण किसने करवाया था?

उत्तरः इसका निर्माण महाराणा जयसिंह ने करवाया था।

23.प्रश्नः जयसमंद झील का क्षेत्रफल कितना है?

उत्तरः क्षेत्रफल 55 वर्ग किमी एवं परिधि 145 किमी है।

24.प्रश्नः जयसमंद झील से कौनसी नहरें निकाली गई हैं?

उत्तरः झील से दो नहरें-श्यामपुर तथा भटा निकाली गयी हैं जिनकी सामूहिक लम्बाई 324 किमी है तथा इनसे 10 हजार हैक्टेयर भूमि पर सिंचाई होती है। राजसमंद झील

25.प्रश्नः राजसमंद झील कहाँ स्थित है?

उत्तरः यह झील जिला मुख्यालय एवं कांकरोली से सटी हुई है।

26.प्रश्नः राजसमंद झील का निर्माण कब, किसने एवं क्यों करवाया?

उत्तरः ई. 1662 में महाराणा राजसिंह ने अकाल से पीड़ित जनता को काम देने के लिये।

27.प्रश्नः इस झील में कौनसी नदी आकर गिरती है?

उत्तरः इस झील में गोमती नदी आकर गिरती है। आजकल इस नदी में बनास नदी से भी जल लाया जाता है।

28.प्रश्नः इस झील का विस्तार कितना है?

उत्तरः इस झील का विस्तार 20 वर्ग किमी है।

29.प्रश्नः राजसमंद झील का उत्तरी भाग क्या कहलाता है?

उत्तरः नौचौकी आनासागर झील

30.प्रश्नः आनासागर झील कहाँ स्थित है?

उत्तरः अजमेर

31.प्रश्नः इसका निर्माण कब व किसने करवाया था?

उत्तरः ई.1137 में चौहान राजा अर्णोराज अथवा आनाजी ने।

32.प्रश्नः अर्णोराज इस झील के लिये किस नदी का पानी लेकर आया?

उत्तरः नाग पहाड़ों से निकलने वाली नदी (कुछ विद्वान इसे लूणी, कुछ विद्वान चंद्रा तथा कुछ विद्वान बाण्डी नदी कहते हैं।) को मोड़ कर इस स्थान से लाया गया।

33.प्रश्नः आनासागर झील के निकट जहाँगीर ने इस किस बाग का निर्माण करवाया?

उत्तरः दौलतबाग

34.प्रश्नः आनासागर झील के निकट शाहजहां ने क्या निर्माण करवाये?

उत्तरः बारादरी तथा खामखाह के दरवाजे

35.प्रश्नः दौलतबाग अब किस नाम से जाना जाता है?

उत्तरः सुभाष उद्यान सिलीसेढ़ झील

36.प्रश्नः सिलीसेढ़ झील कहाँ स्थित है?

उत्तरः यह झील दिल्ली-जयपुर (वाया अलवर) मार्ग पर अलवर नगर से 12 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है।

37.प्रश्नः सिलीसेढ़ झील का निर्माण किसने करवाया?

उत्तरः अलवर नरेश विनयसिंह

38.प्रश्नः इस झील में पानी कहाँ से आता है?

उत्तरः समीपवर्ती पर्वतों से वर्षा का जल बहकर आता है।

39.प्रश्नः इस झील का क्षेत्रफल कितना है?

उत्तरः 10 वर्ग किमी.

40.प्रश्नः इस झील का अतिरिक्त पानी कहाँ भेजा जाता है?

उत्तरः जयसमंद झील में पुष्कर झील

41.प्रश्नः पुष्कर झील कहाँ स्थित है?

उत्तरः अजमेर नगर से 11 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

42.प्रश्न – पुष्कर झील की उत्पत्ति के बारे में पौराणिक मान्यताएं क्या हैं?

उत्तर – इस झील की उत्पत्ति के बारे में दो पौराणिक मान्यताएं हैं पहली मान्यता के अनुसार ब्रह्माजी के हाथ से गिरे कमल से इस झील की उत्पत्ति हुई। दूसरी मान्यता के अनुसार भगवान राम ने जब लवणसागर के उत्तरी तट पर स्थित दु्रमकुल्य सागर पर अग्निबाण का प्रयोग किया तब इस स्थान का समुद्र सूखकर मरुस्थल बन गया जिसके बीच में मीठे पानी की झील पुष्कर के रूप में प्रकट हुई।

43.प्रश्नः किस तीर्थ को तीर्थों का मामा कहते हैं?

उत्तरः पुष्कर तीर्थ

44.प्रश्नः पुष्कर झील के किनारे कौनसा मेला लगता है और कब?

उत्तरः पुष्कर पशु मेला, प्रतिवर्ष कार्तिक एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा (पांच दिन)

45.प्रश्नः विश्व का सबसे बड़ा ऊँट मेला किस झील के किनारे लगता है?

उत्तरः पुष्कर झील नक्की झील

46.प्रश्न – नक्की झील कहाँ स्थित है?

उत्तर – सिरोही जिले में माउण्ट आबू पर्वत पर।

47.प्रश्न – राजस्थान की सबसे गहरी झील कौनसी है?

उत्तर – नक्की झील

48.प्रश्न – राजस्थान में सबसे ऊंचे स्थान पर कौनसी झील स्थित है?

उत्तर – नक्की झील

49.प्रश्न – नक्की झील कितने क्षेत्रफल में स्थित है?

उत्तर – 10 वर्ग किलोमीटर

50.प्रश्न – नक्की झील का निर्माण किसने करवाया?

उत्तर -यह एक प्राकृतिक झील है। पौराणिक आख्यानों के अनुसार देवताओं ने अपने नाखूनों से इस झील को खोदा। कोलायत झील

51.प्रश्न – कोलायत झील कहाँ स्थित है?

उत्तर -यह बीकानेर से 48 किमी. पश्चिम में स्थित है।

52.प्रश्न – कोलायत झील पर किस दर्शन के प्रणेता का आश्रम स्थित है?

उत्तर – सांख्य दर्शन के प्रणेता कपिलमुनि का आश्रम स्थित है।

53.प्रश्न – कोलायत झील पर मेला कब लगता है?

उत्तर – कार्तिक स्नान के समय यहाँ पूर्णिमा का मेला लगता है।

राजस्थान की झीलें pdf

अगर आप पीडीऍफ़ से पढ़ना चाहते है तो हमने आपको निचे डाउनलोड करने का लाइन दिया आप उस पर क्लिक करके पीडीऍफ़ डाउनलोड कर सकते है और अच्छे से पढाई कर सकते है।

राजस्थान के सबसे मीठे पानी की झील कौन सी है?

राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। इस झील में छोटे-बडे़ सात टापू है। इनमें सबसे बडे़ टापू का नाम बाबा का भागड़ा/भकड़ा है और उससे छोटे का नाम प्यारी है।

राजस्थान की खारे पानी की झील कौन सी है?

पचपदरा झील बाड़मेर के बालोतरा के पास पचपदरा (पचभद्रा) नामक स्थान पर स्थित है। पचपदरा झील देश की सबसे खारी झील है। इस झील का निर्माण पंचा नामक भील द्वारा दलदल को सुखा कर करवाया गया था। यहाँ खारवाल जाति के लोग मोरली झाड़ी की टहनियाँ का उपयोग नमक के स्फटिक बनाने में करते हैं।

राजस्थान की सबसे बड़ी झील का क्या नाम है?

राजस्थान में है एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील
जयसमंद झील उदयपुर जिला मुख्यालय से 51 किमी. दूर दक्षिण-पूर्व की ओर उदयपुर-सलूंबर मार्ग पर स्थित है। …
संबंधित खबरें …
एशिया की संभवतः सबसे बड़ी कृत्रिम झील बांध के उत्तरी छोर पर महाराणा फतेहसिंह द्वारा निर्मित महल है जिन्हें अब विश्रामगृह में तब्दील कर दिया गया है।

राजस्थान में कितनी झील है?

जयपुर में कुल कितनी झीलें हैं? जयपुर शहर में 6 झीलें हैं । वे हैं: चांदलाई झील, सांभर झील, रामगढ़ झील, मान सागर झील, सागर झील और माओटा झील। ये झीलें जयपुर के रत्न हैं।

राजस्थान में प्राकृतिक झील कौन सी है?

राजस्थान में मीठे पानी की झीलों में जयसमन्द, राजसमन्द, पिछोला, आनासागर, फाईसागर, पुष्कर, सिलसेढ, नक्की, बालसमन्द, कोलायत, फतहसागर व उदयसागर आदि प्रमुख है।

राजस्थान की सबसे प्राचीन झील कौन सी है?

राजस्थान की प्राचीन प्राकृतिक झील है
पुष्कर झील
फतेहसागर झील
सिलीसेढ़ झील
उदयसागर झील

राजस्थान की पवित्र झील कौन सी है?

पुष्कर झील या पुष्कर सरोवर (संस्कृत: पुष्कर-सरोवर) जो कि राजस्थान राज्य के अजमेर ज़िले के पुष्कर कस्बे में स्थित एक पवित्र हिन्दुओं की झील है। इस प्रकार हिन्दुओं के अनुसार यह एक तीर्थ है। पौराणिक दृष्टिकोण से इस झील का निर्माण भगवान ब्रह्मा जी ने करवाया था इस कारण झील के निकट ब्रह्मा जी का मन्दिर भी बनाया गया है।

राजस्थान की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

सही उत्तर चंबल है। चंबल नदी राजस्थान से होकर बहने वाली सबसे लंबी नदी है। चंबल नदी पश्चिमी मध्य प्रदेश में महू के दक्षिण में विंध्याचल श्रेणी की जनपव पहाड़ियों से निकलती है।

राजस्थान झील का क्या नाम है?

राजस्थान की झीलें

पिछोला झील, दूध तलाई झील, फतेह सागर झील, जयसमंद झील, पुष्कर झील, राज समुद्र झील, मानसागर झील, सांभर साल्ट लेक, आना सागर झील, गडसीसर झील, बालसमंद झील , राजस्थान की सदाबहार झीलें हर तरह के यात्रियों का स्वागत करती हैं। और उन्हें संलग्न करने के लिए कई प्रकार की गतिविधियों की पेशकश करते हैं।

राजस्थान में मानव निर्मित झील कौन सी है?

जयसमंद झील राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम (मानव निर्मितझील है।

आज अपने क्या सीखा?

मैं आपसे उम्मीद करती हूँ की आपने राजस्थान की प्रमुख झीलें की इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ लिया होगा. आपके राजस्थान की प्रमुख झीलो से सम्बन्धित सारे डाउट भी क्लियर हो गए होंगे.

हमने इस पोस्ट को बनाने मैं बहुत मेहनत की हैं , अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो आप इसको सभी लोगों तक पहुँचाने मैं हमारी मदद कर सकते हैं जो भी गवर्नमेंट एग्जाम क्लियर करना चाहते हैं , आप सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।
धन्यवाद

Rate this post

Share This Post
, , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *