देश की सबसे डरावनी जगहों में शामिल है अग्रसेन की बावड़ी, अभी तक अनसुलझा है इसका रहस्य

Maja Ma

देश की राजधानी दिल्ली अपने समृद्ध इतिहास, पर्यटक स्थलों और खाने के लिए जानी जाती है। दिल्ली में कई ऐतिहासिक स्मारक भी हैं जो अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए हैं। इन्हीं में से एक है दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित अग्रसेन की बावड़ी।  

Maja Ma

अग्रसेन की बावड़ी के बारे में कहा जाता है कि पुराने समय में इस बावड़ी का निर्माण पानी बचाने के लिए किया गया था। एक समय में दिल्ली और पुरानी दिल्ली के लोग यहां तैराकी सीखने के लिए आते थे। 

Maja Ma

एक समय में इस बावड़ी में काला पानी भर गया था। इसके बारे में कहा जाता है कि यह जादुई काला पानी यहाँ आने वाले लोगों को अपनी तरफ सम्मोहित कर आत्महत्या के लिए उक्साता था। 

Maja Ma

पर्यटकों और प्रेमी जोड़ों के बीच यह जगह खूब लोकप्रिय है। इस बावड़ी के बारे में कई लोगों का यह कहना भी है कि यहाँ बुरी आत्माएं वास करती हैं। 

Maja Ma

यहाँ आए कई लोगों के मुताबिक उन्होंने यहाँ कुछ अजीब सी उपस्थिति या परछाई के होने का एहसास किया है। यहाँ पर 'झूम बराबर झूम', 'पीके' जैसी बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी हुई थी। 

Thanks For Reading

Next: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022:सम्पूर्ण जानकारी