Diwali 2022: कब है दिवाली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन की विधि
10
दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। दिवाली का इंतजार बच्चों से लेकर बड़ों तक को होता है। बता दें दिवाली (Diwali) हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस दिन को लोग बड़ें ही धूम-धाम से मनाते हैं।
9
इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को है।
8
24 अक्टूबर को दिवाली का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक है।
7
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। कहते है इस दिन अच्छे मन से अगर लक्ष्मी मां की पूजा की जाती है तो लक्ष्मी मां बहुत प्रसन्न होती है। साथ ही आपके जीवन में बहुत सुख-समृद्धि मिलता है।
6
दिवाली की पूजा के लिए घर में लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति लाकर विराजमान करें।घर में रंगोली बनाएं और पूजा स्थल पर एक चौकी रखें। चोकी में लाल कपड़ा बिछा दें।
5
उस लाल कपड़े में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति विराजमान करें।
4
चौकी के पास जल का एक कलश भी रखें। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति को तिलक लगाएं और दीपक जलाएं।
3
इसमें जल, अक्षत, मौली, गुड़, फल और हल्दी अर्पित करें।
2
अब सब परिवार के साथ मिलकर लक्ष्मी मां की अरती करें।
1
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली का दिन सबसे उत्तम बताया गया है
Thanks For Reading
Next:Rajasthan: विश्व की सबसे ऊँची शिव प्रतिमा , बनाने में लगे 10 साल