karwahauth 2022Karwa C: 13 या 14, किस दिन है करवा चौथ पर्व, यहां जानें सही डेट

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। 

आइए जानते हैं 13 या 14 अक्टूबर (Karwa Chauth 2022 Date) किस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व। 

हिन्दू पंचांग के अनुसर इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 13 अक्तूबर को रात 01:59 से शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 14 अक्टूबर को देर रात 03:08 पर होगा। 

हिन्दू धर्म में किसी भी पर्व की तिथि निर्धारित करने के लिए उदया तिथि को ध्यान में रखा जाएगा। इसलिए इस वर्ष करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 

इस दिन अमृत काल में शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि अमृत काल में पूजा करने से सभी कार्य सफल होते हैं।  

इस दिन पंचांग के अनुसार चन्द्रोदय का समय रात 08 बजकर 09 मिनट है।    

Thanks For Reading

Next: ये है राजस्थान का पहला चर्च , 149 वर्ष पूर्व लंदन से मंगवाया गया था 720 kg का घंटा