वैथीश्वरन कोईल मंदिर तमिलनाडू विश्व का दसवा सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर का नाम वैथीश्वरन के नाम पर रखा गया है जो कि भगवान शिव का एक रूप है।
9
9. अन्नामलियार मंदिर
यह तमिलनाडु में है |यह पवित्र मंदिर अग्नि का प्रतिनिधित्व करता है, जो प्रकृति की पंच तत्वों में से एक है। इस मंदिर के मुख्य शिव लिंग को ‘अग्नि लिंग’ कहा जाता है।
8
8. मीनाक्षी अम्मन मंदिर
मीनाक्षी अम्मन मंदिर तमिलनाडु के प्रमुख मंदिरों में से एक है , जिसमें 14 ‘गोपुरस’ या पिरामिड द्वार हैं जिनकी ऊँचाई 40 से 50 मीटर के बीच है।
7
7. जम्बुकेश्वर मंदिर
विश्व का सातवां सबसे बड़ा मंदिर जम्बुकेश्वर मंदिर(तिरुवनायकवल शिव मंदिर) तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित है। इस मंदिर के मुख्य गर्भगृह में एक भूमिगत जलधारा भी है। यह मंदिर जम्बुकेश्वर को समर्पित है जो कि भगवान शिव का एक रूप है।
6
6. एकम्बारेश्वर मंदिर
भारत के तमिलनाडु राज्य के पवित्र शहर कांचीपुरम में सबसे बड़ा मंदिर है। एकम्बारेश्वर मंदिर का निर्माण 650 AD में परांथाका चोल द्वारा किया गया था।
5
5. बेलूर मठ
बेलूर मठ साल 1897 में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन का एक शानदार मंदिर और अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय है |
4
4. थिल्लई नादराजा मंदिर
थिल्लई नादराजा मंदिर तमिलनाडु के चिदंबरम शहर में स्थित एक प्रमुख मंदिर है जो अनाद तांडव मुद्रा (नादराजा) में भगवान शिव को समर्पित है।
3
3. अक्षरधाम मंदिर
यह मंदिर दिल्ली में यमुना नदी के तट पर स्थित है। अक्षरधाम मंदिर परिसर 100 एकड़ के क्षेत्र में फैला है। इस मंदिर के मध्य भाग में सीता राम, शिव पार्वती, राधा कृष्ण और लक्ष्मी नारायणन की मूर्ति स्थित है।
2
2. श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
यह विशाल मंदिर परिसर तमिलनाडु के श्रीरंगम में 156 एकड़ भूमि में बनाया गया था। यह आकर्षक मंदिर भगवान विष्णु के एक रूप को समर्पित है जिसे रंगनाथ के नाम से जाना जाता है।
1
1. अंगकोर वाट
विश्व का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया का अंगकोर वाट मंदिर है जो 500 एकड़ की विशाल भूमि पर फैला हुआ है। इस मंदिर परिसर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में खमेर राजा सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा बनाया गया था। अंगकोर वाट मंदिर मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर था लेकिन बाद में यह एक बौद्ध परिसर बन गया।
इसी तरह की गवर्नमेंट जॉब एजुकेशन के न्यू अपडेट के लिए हमारे ग्रुप ज्वाइन करें